एक्सप्लोरर

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव लगाएगी बीजेपी? कुंवर बासित अली के बयान से चर्चा तेज

UP Nagar Nikay Chunav: बीजेपी नेता अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने यूपी निकाय चुनाव पर कहा कि हमारी तैयारी है कि कोई भी वार्ड ना छूटे. जो भी जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता हैं, सभी को चुनाव लड़ने का मौका मिले.

Lucknow News: यूपी में 30 अप्रैल को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को यूपी के मदरसों में सुनाया जाएगा. इसे लेकर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री का ऐसा विशेष कार्यक्रम है जिसे हर भारतीय को सुनना चाहिए. इसे राहुल गांधी को भी सुनना चाहिए. मुलायम सिंह यादव भी इस कार्यक्रम की तारीफ करते थे. अखिलेश यादव को भी इसे सुनना चाहिए. तमाम विपक्षी दलों को भी इसे सुनना चाहिए कि लोगों से कनेक्ट कैसे हुआ जाता है. 

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि लोगों के मुद्दे की बात बिना राजनीति के कैसे की जाती है. सामाजिक बात जब पीएम मोदी करते हैं तो यह सबको सुनना चाहिए इसलिए इसे मदरसों में सुनने का प्लान बनाया है.100वें एपिसोड की बात 100 मदरसों में एक साथ होगी.

'जो अच्छी चीजें हैं वो समाज के लोगों तक जानी चाहिए'
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि सभी जिलों की इसमे भागीदारी होगी हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में थोड़ी ज्यादा जगह कार्यक्रम होगा. मदरसों से बात शुरू हो गई है, मदरसे भी इसके लिए तैयार है. असल मे माहौल बदला है, जिस तरह से पहले बीजेपी से लोगों को डराया गया अब लोगों में वह डर नहीं है. अब लोग बीजेपी, पीएम मोदी के साथ जुड़ना चाहते हैं. जो अच्छी चीजें हैं समाज के लोगों तक जानी चाहिए.

कुंवर बासित अली ने कहा कि समाज के ताने-बाने को मजबूत करने के लिए मन की बात एक अच्छा मध्यम है. इससे जो मुद्दे निकल कर आते हैं उसमें रमजान की और नवरात्र की भी बात होती है. ईद की बात तो वहीं दीपावली की बात होती हैं. यह बातें सब को पता होनी चाहिए. ये देश को एक करने वाली बातें हैं. यह राष्ट्रवाद के लिए है, देश के लिए है और देश के प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है.

निकाय चुनाव को लेकर कही बड़ी बात
कुंवर बासित अली ने कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी की निगाह भी मुस्लिम वोटर्स पर है. बड़ी संख्या में मुसलमानों को टिकट देने की भी तैयारी है. इस पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि हमारी तैयारी है कोई भी वार्ड ना छूटे. कोई भी जो जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता है सभी को चुनाव लड़ने का मौका मिले. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी लगातार कह रहे कि हम सब को टिकट देंगे, पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ नीचे तक पहुंची है. पार्टी का विस्तार हुआ है तो निश्चित रूप से सबको टिकट भी मिलेगा और सभी वार्ड में चुनाव लड़ा जाएगा.

बासित अली ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर इस बार हर जगह से बड़ी तादाद में आवेदन आए हैं. कोई ऐसा नगर पंचायत या वार्ड नहीं हैं, जहां से लोग टिकट ना मांग रहे हो. बीजेपी का विस्तार हुआ है, बीजेपी को लेकर जो लोगों की धारणा थी वह बदली है. जब पार्टी ने साढ़े चार करोड़ लाभार्थी मुस्लिम वर्ग के दिए, उनका काम हुआ, तमाम सुविधाएं मिली.कोई ऐसी योजना नहीं जिसमें अल्पसंख्यक छूट गया हो, इससे लोगों का विश्वास पार्टी पर बढ़ा है.

बासित अली ने कहा जहां तक बात विपक्षी दलों की है तो सपा के लटकाने भटकाने में या बसपा जिस तरह से मुसलमानों को बरगलाती रही, अब लोग इनके झांसे में नहीं आने वाले. लोग बीजेपी की तरफ लगातार बड़ी तादाद में आ रहे हैं. मुसलमानों का झुकाव बीजेपी की तरफ है. लोग अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ना चाहते हैं, निश्चित तौर पर चुनाव में इसका लाभ मिलेगा. 

बासित अली ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से लाभार्थी सम्मेलन कराए जाएंगे. उसमें मुख्य रूप से पसमांदा ही हैं क्योंकि पिछड़ों, गरीब का कल्याण बीजेपी की मूल नीति है.अंत्योदय की भावना के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है. ईद के बाद से लाभार्थी सम्मेलन शुरू किए जाएंगे.

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मुजफ्फरनगर के नाम बदलने की मांग वाले बयान पर बासित अली ने कहा की ये उनका अपना विचार होगा, वही जानें लेकिन मैं उनके विचार से सहमत नहीं हूं.जहां तक बात नाम बदलने की है तो ऐसा नहीं कि उसे मुगलों ने बसाया है.

यह भी पढ़ें:-

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए सपा के प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार, शिवपाल यादव ने बताया कब होगा एलान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: शामली में धर्मांतरण का खेल उजागर, जिम ट्रेनर युवती पर आरोप, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने!
शामली में धर्मांतरण का खेल उजागर, जिम ट्रेनर युवती पर आरोप, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने!
UP Police Constable Exam: यूपी के 75 जिलों में होगी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 32,679 पदों के लिए कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम
यूपी के 75 जिलों में होगी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 32,679 पदों के लिए कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेंने, यहां देखें पूरा शेड्यूल
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेंने, यहां देखें पूरा शेड्यूल
'वेज बिरयानी नहीं, वेज पुलाव लिखिए', हरिद्वार में बिरयानी शब्द पर विवाद, सड़कों पर उतरे साधु-संत
'वेज बिरयानी नहीं, वेज पुलाव लिखिए', हरिद्वार में बिरयानी शब्द पर विवाद, सड़कों पर उतरे साधु-संत

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget