एक्सप्लोरर

'चलिए मथुरा का भी मिलकर काम करते हैं', DNA वाले बयान पर बीजेपी नेता की अखिलेश यादव को सलाह

Varanasi News: बीजेपी नेता ने कहा कि वैसे समाजवादी पार्टी वाले तो गाजियाबाद में बाजा बजाते थे की इतने लोग हज करने  गए. कुंभ को लेकर बाजा इसलिए नहीं बजाते क्योंकि इनके वोटर नाराज हो जाते

UP News: वाराणसी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रत पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर DNA वाले बयान को लेकर सुब्रत पाठक ने कहा कि दरअसल कौरव तो उन्हीं के साथ में है, तब उनके अंदर पता नहीं कहां से भगवान श्री कृष्ण का DNA आ गया. लेकिन अगर उनके अंदर डीएनए भगवान श्री कृष्ण का आ ही गया है तो अयोध्या का मामला हो ही गया, चलिए साथ में मथुरा का भी मिलकर काम करते हैं. जब उनके अंदर डीएनए भगवान का फिर भगवान का अपमान क्यों.

भाजपा नेता सुब्रत पाठक ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान प्रयागराज महाकुंभ आयोजन को लेकर भाजपा पर प्रचार प्रसार के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि महाकुंभ हमारी प्राचीन परंपरा है  और इसमें भारतीय जनता पार्टी की आस्था है. लेकिन महाकुंभ पर सपा की कोई आस्था नहीं है. अगर उनकी आस्था रहती तो आजम खान जैसे विधर्मी को अपने समय में कुंभ का प्रभारी वह नहीं बनाते और सपा की लापरवाही ही रही कि कुंभ के दौरान उस समय भगदड़ मच गई.

बीजेपी नेता ने कहा कि वैसे समाजवादी पार्टी वाले तो गाजियाबाद में बाजा बजाते थे की इतने लोग हज करने  गए. ऐसी बातों का महिमा मंडन होता था. लेकिन कुंभ को लेकर बाजा इसलिए नहीं बजाते क्योंकि इनके वोटर नाराज हो जाते और सबसे प्रमुख बात यह भी की प्रयागराज में उस समय अतीक अहमद भी बैठा था, जो इन्हें बाजा बजाने से रोकता था. कुल मिलाकर अतीक अहमद के डर से भी हो सकता है कि यह बाजा नहीं बजा पाते हो. हम तो कुंभ का धूमधाम से आयोजन करेंगे, बाजा भी बजाएंगे.

दिल्ली और मिल्कीपुर चुनाव को लेकर सुब्रत पाठक का बड़ा दावा

5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव कों लेकर वोटिंग होगी. वहीं भाजपा नेता सुब्रत पाठक ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  पर तंज कसते हुए कहा की केजरीवाल जब आए थे तो सोनिया गाँधी, डॉ.मनमोहन सिंह, लालू प्रसाद सबको गाली देते थे. जिसको कम गाली दिए होंगे, वह केजरीवाल के साथ इकट्ठा हो गया होगा, जिसको ज्यादा गाली दिए होंगे वह केजरीवाल के खिलाफ हो गया होगा. 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सीएम का चेहरा है. बीजेपी किसी की बपौती नहीं है, जो भी अगला मुख्यमंत्री दिल्ली का होगा वह कुशासन को हटाएगा. इसके अलावा मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर भी कहा कि बीते उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक तरफ बढ़त मिला और अब मिल्कीपुर उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी एकतरफा जीत हासिल करेगी.

मेरठ: एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 5 लोगों की हत्या, घर के बेड के अंदर मिले शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका जूता...', करणी सेना की धमकी पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
'हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका जूता...', करणी सेना की धमकी पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
Ayodhya News: राम मंदिर परिसर के नए नियम जारी, अब ये सामान साथ नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु
अयोध्या: राम मंदिर परिसर के नए नियम जारी, अब ये सामान साथ नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु
LPG संकट: 'मेरे नाम पर कोई और ले जा रहा सिलेंडर', फोन पर आया डिलीवर का मैसेज लेकिन नहीं मिली गैस!
LPG संकट: 'मेरे नाम पर कोई और ले जा रहा सिलेंडर', फोन पर आया डिलीवर का मैसेज लेकिन नहीं मिली गैस!
कांशीराम की जयंती पर अखिलेश यादव ने किया नमन, बोले- 'सामाजिक परिवर्तन के महानायक...'
कांशीराम की जयंती पर अखिलेश यादव ने किया नमन, बोले- 'सामाजिक परिवर्तन के महानायक...'

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
Embed widget