एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान, 'हर बूथ भाजपा-हर घर भाजपा' मंत्र के साथ होगा जनसंपर्क

BJP Preparation For Nikay Chunav: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि बीजेपी निकाय चुनावों के लिए तैयार है. केंद्र व प्रदेश सरकार के काम चुनाव में बीजेपी की जीत का आधार बनेंगे.

UP Nagar Nikay Chunav: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य के आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और सरकार द्वारा इन निकायों के लिए किए गए कार्य भाजपा की बड़ी जीत का आधार बनेंगे. चौधरी ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव (Civic Election) के लिए पूरी तरह से तैयार है.'

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगरीय निकायों में किए गए विकास कार्यों के साथ ही केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, स्मार्ट सिटी मिशन, मेट्रो रेल सेवा, दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन तथा अमृत मिशन जैसी योजनाओं के चलते नगरीय निकायों की बदली हुई स्थिति आगामी चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत का आधार बनेगी.

निकाय चुनाव को लेकर किया ये दावा

चौधरी ने कहा कि बीजेपी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं का जनता के साथ लगातार संपर्क व संवाद ही पार्टी को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी बनाता है. उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव में पार्टी की जीत के लिए काम करना है.

जिला व वार्ड स्तर पर चुनाव समितियों के गठन पर भी जोर देते हुए चौधरी ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपकर चुनावी रणनीति तैयार की जाए. 'हर बूथ भाजपा-हर घर भाजपा' के मंत्र के साथ प्रत्येक दहलीज तक सम्पर्क करना है. चौधरी ने निर्देश देते हुए कहा कि मण्डल प्रवास योजना के तहत प्रदेश से लेकर जिले तक के सभी पदाधिकारी मण्डलों में प्रवास करने जायेगें और सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उसकी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे.

हर बूथ को किया जाएगा मजबूत

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बैठक में कहा कि बूथ की मजबूत संरचना ही संगठन की मजबूती का आधार है, इसलिए बूथ सशक्तिकरण के लिए हम सभी को जुटना होगा. उन्होंने कहा, 'हमें सुनिश्चित करना है कि हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाए. बूथ पर नियमित बैठकें हों और बूथ समिति के एक-एक सदस्य की संगठनात्मक जिम्मेदारी तय हो.'

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी बीजेपी में नई टीम के लिए हलचल तेज, लखनऊ आएंगे जेपी नड्डा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Lucknow News: शादी समारोह में बवाल, पार्षद पर मेहमानों से मारपीट और फायरिंग का आरोप, कई हिरासत में
Lucknow News: शादी समारोह में बवाल, पार्षद पर मेहमानों से मारपीट और फायरिंग का आरोप, कई हिरासत में
Jalaun News: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 11 डंपर सीज, 15 लाख का जुर्माना
जालौन: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन का बड़ा प्रहार , 11 डंपर सीज, 15 लाख का जुर्माना
Noida News: अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, को-ऑपरेटिव बैंकों से 60-80 करोड़ लूटने की थी साजिश
Noida News: अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, को-ऑपरेटिव बैंकों से 60-80 करोड़ लूटने की थी साजिश

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget