एक्सप्लोरर

यूपी में कांग्रेस के गढ़ BJP का प्लान बेकार, अभियान फेल! नहीं दिख रहा असर

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी का यूपी में सदस्यता अभियान चल रहा है. इसके तहत जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं लेकिन प्रदेश में कई जिले ऐसे है जहां ये अभियान फेल दिख रहा है.

BJP Membership Drive: उत्तर प्रदेश में इन दिनों बीजेपी का सदस्यता अभियान चल रहा है. जिसमें ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरा जोर लगाया हुआ है. पार्टी की ओर से जगह-जगह सदस्यता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन कई जिले ऐसे हैं जहां ये अभियान फेल होते दिख रहा है. इनमें वो जिले भी शामिल हैं जो कांग्रेस का गढ़ माने जाते हैं, जिन्हें भेद पाना बीजेपी के लिए चुनौती बना हुआ है. 

बीजेपी ने सदस्यता अभियान में सबसे अच्छा और सबसे ख़राब प्रदर्शन करने वाले जिलों की सूची जारी है. इसके तहत कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाले रायबरेली और अमेठी सीट पर भाजपा के सदस्यता अभियान को ज्यादा तवज्जो नहीं मिल रही है. लोग इससे दूरी बनाते दिख रहे हैं. इनके अलावा आंवला, कानपुर देहात, महाराजगंज में भी हालत खराब है. 

पश्चिमी यूपी की बात करें तो यहां राष्ट्रीय लोक दल के प्रभाव वाली बागपत और शामली जनपद भी बीजेपी के सदस्यता अभियान का असर नहीं दिख रहा है. जिसके बाद बीजेपी प्रदेश नेतृत्व सतर्क हो गया है. उन्होंने इन जिलों के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को तेज गति देने के निर्देश दिए हैं. 

इन जिलों में अच्छा प्रदर्शन
इसके अलावा पार्टी ने दस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ज़िलों की भी सूची जारी की है. इनमें बीजेपी के सदस्य बनाने के मामले में सबसे पहले नंबर पर अमरोहा है. जहां अब तक 145727 सदस्य बनाए जा चुके हैं. दूसरे नंबर 145064 सदस्य बनाने वाले हरदोई का स्थान हैं. लखनऊ तीसरे नंबर है यहां 143160 सदस्य बने हैं. इनके अलावा बुलंदशहर, आगरा, कुशीनगर, उन्नाव, सहारनपुर, गाजियाबाद और दसवें स्थान पर बहराइच का नाम है. 

बता दें कि बीजेपी ने दो सितंबर से देशभर में सदस्यता अभियान की शुरूआत की है. सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता लेकर इसकी शुरुआत की थी. जिसके बाद 3 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता लेकर इस अभियान की यूपी में शुरुआत की. 

यूपी में कुल 1.62 लाख से ज़्यादा पोलिंग बूथ हैं. बीजेपी ने हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. पहले चरण में ये 25 सितंबर तक चलेगा. अभी तक पार्टी 92 लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बना चुकी है. इसके लिए बीजेपी ने सांसद से लेकर विधायक, मेयर और पार्षदों समेत तमाम यूनिट को लक्ष्य दिया है. जिसके तहत सभी काम कर रहे हैं. 

Train Accident: वृंदावन स्टेशन के पास मालगाड़ी 25 डिब्बे पटरी से उतरे, ये रूट बाधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Aligarh News: अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग विवाद गहराया, प्रशासन-आयोजकों की तनातनी में यात्रा रद्द
अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग विवाद गहराया, प्रशासन-आयोजकों की तनातनी में यात्रा रद्द
Bareilly News: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव, निगम पर उठ रहे सवाल
बरेली: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव, निगम पर उठ रहे सवाल
Jewar Airport: 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान
28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget