एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में जल्द लागू हो सकता है लिफ्ट एक्ट, बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने सदन में उठाया मुद्दा

Noida Lift Issue: नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी में लिफ्ट की तार टूटने से तीन अगस्त को 72 वर्षीय महिला की मौत हुई थी. इस मामले में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष गिरफ्तार हुआ था.

Noida Lift Act: नोएडा में पिछले काफी दिनों से लिफ्ट की घटनाओं के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिली है. शहर में आवासियों कॉलोनी, कॉमर्शियल, संस्थागत भवन और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की संख्या अत्यधिक और लिफ्ट की खराबी से जुड़ी कई घटनाएं भी सामने आती रहती हैं. अब नोएडा से बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने सदन में लिफ्ट का मुद्दा उठाया है और अब जल्द जिले में लिफ्ट एक्ट लागू हो सकता है.

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक पंकज सिंह ने कहा कि मैं आपके माध्यम से लोक महत्वपूर्ण सूचना सदन के संज्ञान में लाना चाहता है कि जनपद गौतमबुद्धनगर में बहुमंजिला आवासीय भवनों, कॉमर्शियल, संस्थागत भवनों, शॉपिंग कॉप्लेक्स आदि की संख्या अत्यधिक है. बढ़ते बहुमंजिला आवासीय सोसाइटियों और कॉमर्शियल बहुमंजिला भवनों/कॉम्प्लेक्स के हिसाब से इनमें लिफ्ट और एस्केलेटर की आवश्यकता बढ़ी है. लिफ्ट उच्च गुणवत्ता के मानकों और तकनीकी विफलताओ को नजर अंदाज करने के कारण आये दिन कई दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें मृत्यु तक की घटनायें शामिल हैं. ऐसी घटनायें लोगों में डर एवं असुरक्षा का माहौल बना रही हैं.

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में लिफ्ट और एस्केलेटर जैसे उपकरणों की बढ़ती उपयोगिता व लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट और एस्केलेटर के रख-रखवाव और कामकाज को नियंत्रित करने के लिए लिफ्ट व एस्केलेटर एक्ट लागू करने की नितान्त आवश्यकता है. केंद्र के लिफ्ट एक्ट कानून लागू करने के निर्देशों के बाद कई राज्यों ने इसको लागू भी किया है. 21 जनवरी, 2023 को लखनऊ में मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधयों की मंडल समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष इस पर चर्चा कर पत्र दिया था. 

बता दें कि नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी में लिफ्ट की तार टूटने से तीन अगस्त को 72 वर्षीय महिला की मौत हुई थी. इस मामले में गिरफ्तार अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के अध्यक्ष कर्नल रमेश गौतम को पुलिस ने स्थानीय अदालत में पेश किया और अदालत से उसे जमानत मिल गई.

UP Politics: यूपी की इस लोकसभा सीट पर बीजेपी को आज तक नहीं मिली जीत, कैसे पूरा होगा मिशन-80

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget