एक्सप्लोरर

'मदरसे में अश्लील वीडियो दिखाकर...', सदन में विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे बीजेपी विधायक

Uttarakhand Monsoon Session: विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी विधायक शिव अरोड़ा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आए दिन अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों के मामले सामने आ रहे हैं.

Uttarakhand Monsoon Session 2024: गैरसैंण में चल रहे उत्तराखंड के विधानसभा सत्र के दौरान विपक्षी दलों के विधायक धामी सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रहे थे. इसी बीच बीजेपी विधायक शिव अरोड़ा ने विपक्षी दलों के नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि उधम सिंह नगर जिले के नेता प्रतिपक्ष एवं उप नेता प्रतिपक्ष आते हैं. दोनों ही नेताओं ने जिले के सभी अपराधों का जिक्र तो किया, लेकिन समुदाय विशेष वोटबैंक की राजनीति खतरे में न आए इसलिए एक घटना का जिक्र करने से बचते नजर आए. 

बीजेपी नेता ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले कांग्रेस के नेताओं को उधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलसी की एक मस्जिद में संचालित हो रहे मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ अपने कमरे में यौन उत्पीड़न करते थे. इसके साथ बच्चियों को डराता था कि अगर उन्होंने अपने परिवार से कुछ बोला तो जादू से मार दूंगा, जिसके कारण बच्चियां डर जाती थीं. जैसे ही घटना सामने आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में अभी तक चार पीड़िता सामने आ चुकी हैं.

क्या बोले बीजेपी विधायक शिव अरोड़ा
सदन में बोलते हुए बीजेपी विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों में आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. लेकिन कांग्रेस के जनप्रतिनिधि इस मामले पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं. इस तरह की घटनाओं से देवभूमि उत्तराखंड की छवि को धूमिल करने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनसंख्या असंतुलन और अवैध मजारों के नाम पर कब्जे कर राज्य में सुनियोजित साजिश चल रही है, जो एक चिंता का विषय है यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

सरकार को बदनाम करने की साजिश
विधायक शिव अरोड़ा ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था की चिंता करने वाले विपक्षी नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या उधम सिंह नगर में मदरसे में घटित घटना अपराध की श्रेणी में आती है या नहीं. प्रदेश की धामी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है. जिसके चलते विपक्षी दलों पर कोई मुद्दा नहीं बचा है. सिर्फ झूठी वाहवाही लेने के लिए सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है.

वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटे डॉक्टर्स, OPD खुलने के बाद अस्तपताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget