एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत पर रवि किशन ने TMC को घेरा, राहुल -अखिलेश पर भी कसा तंज 

UP Lok Sabha Chunav 2024: गोरखपुर में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद रवि किशन ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला किया. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ता की मौत पर बंगाल सरकार पर निशाना साधा.

Ravi Kishan On Bangal Violence: पश्चिम बंगाल में 25 मई को छठे चरण का मतदान होने है, लेकिन उससे पहले ही यहां एक बार फिर हिंसा हो गई. बंगाल के नंदीग्राम में बीजेपी-टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा हुई. जिसमें एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई. बीजेपी ने दावा किया है कि बुधवार (22 मई) रात नंदीग्राम में पार्टी के कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वर्कर्स ने हमला किया. जिसको लेकर बीजेपी ने गुरुवार (23 मई) को नंदीग्राम में विरोध मार्च निकाला है. टीएमसी ने हमले के आरोपों से इनकार कर दिया है. इस मुद्दे का जिक्र कर के अब बीजेपी सांसद रवि किशन ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है. 

बीजेपी सांसद रविकिशन ने बंगाल में बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत पर बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया है. उन्‍होंने कहा कि ममता बनर्जी की सोच बताती है कि कुछ नहीं, तो जान से मार दो. उनकी सरकार को सोचना चाहिए कि अनगिनत बीजेपी कार्यकर्ता शहीद हुए हैं. ये सबसे दुःखद है. उनके एक-एक कार्यकर्ताओं को वहां इतनी बेरहमी से मारा जा रहा है. कोलकाता की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को जिताने के लिए वोट किया है. इसका रिजल्‍ट 4 जून को सामने आ जाएगा. जब प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में देश में सरकार बनेगी.

राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर किया तंज 

गोरखपुर में गुरुवार को मीडिया से बात करते रवि किशन ने कहा कि चुनाव जीतने का इन लोगों को सपना देखने दीजिए. 5 जून को उन लोगों का टिकट निकल चुका है. एक राजकुमार इटली और एक आस्‍ट्रे‍लिया चले जाएंगे. वे लोग विदेश में बस गए हैं. विदेश में उनका घर है. चुनाव में ये लोग भारत आते हैं. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और अखिलेश के 4 जून को फिल्‍म एक थी बीजेपी रिलीज होने के तंज का जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा‍ कि 5 तारीख को सुबह का इनका जहाज है. ये अंदर की खबर है. एक जहाज इटली और एक आस्‍ट्रेलिया जा रहा है. इन्‍हें जिला और गांव का पता नहीं है. सड़क पर छोड़ दीजिए, तो उन्‍हें न तो सड़क मालूम है और न ही अपने घर का पता मालूम है. वे लोग सड़क पर खो जाएंगे. गरीब लोगों का ये लोग क्‍या करेंगे. 

रवि किशन का विपक्ष पर हमला 

रवि किशन ने कहा कि पीएम मोदी मोदी 25 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर ले आए हैं. एक जाति-बिरादरी के लोग नहीं बोल सकते हैं कि उन्‍हें मोदी-योगी ने उन्‍हें नहीं दिया है. उन्‍होंने जीवन में ऐसा चुनाव नहीं देखे कि 26 दल एक आदमी को हराने के लिए खड़ा हो गया है. राजनीति का स्‍तर कितना गिर गया है. हार का गुस्‍सा देखिए कि कह रहे हैं कि संविधान बदल देंगे. इन लोगों का स्‍तर गिर गया है. पीएम मोदी मां भारती और बाबा साहेब की पूजा करते हैं. बीजेपी की योजनाओं ने गरीबों के साथ हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला है. 

रवि किशन ने साधा राहुल गांधी पर निशाना 

 रवि किशन ने कहा कि राहुल गांधी ऊल-जुलूल बातें कर रहे हैं. अर्थव्‍यवस्‍था कैसे चलेगी. इस बारे में उन्‍हें कुछ नहीं पता है. 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है. पीएम मोदी चार बार मुख्‍यमंत्री बनें हैं. उन्‍होंने गुजरात को मॉडल बनाया है. पूरे विश्‍व के नेता उन्‍हें प्रणाम करते हैं. सारे आतंकवादी घुटने टेक दिए हैं. आज कोई ऐसा नेता बता दीजिए जो उन्‍हें टक्‍कर दे सके. वे सिनेमा की दुनिया से निकलकर उनके साथ देश की सेवा में लग गए हैं. 

ये भी पढ़ें: जज साहब का कुत्ता तलाश रही है यूपी पुलिस, कई लोगों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: ईरान की मदद के लिए आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
लखनऊ: ईरान की मदद के लिए आगे आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
Fatehpur News: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
फतेहपुर: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
Varanasi News: अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget