एक्सप्लोरर

UP Politics: 'बदला लेना हिन्दुस्तान का इतिहास है', गैंगस्टर जीवा की हत्या पर बोले सुब्रत पाठक, अखिलेश पर लगाए आरोप

UP Politics: गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या पर बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने कहा, हिन्दुस्तान में बदला लेने का इतिहास है. पता नहीं भाड़े पर हत्या करने वाले न जाने कितनों की हत्या कराई होगी.

Subrat Pathak Reply to Akhilesh Yadav: लखनऊ कोर्ट परिसर में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या को लेकर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक (Subrat Pathak) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर ही सवाल उठा दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष कह रहा कि मुख्यमंत्री आवास पर इसकी रचना रची गई अगर वह सवाल खड़े करेंगे तो उन पर भी सवाल होंगे. सीएम योगी (Yogi Adityanath) की देश में छवि ऐसी है कि दूसरे राज्य के लोग भी चाहते हैं कि उनका मुख्यमंत्री उनके जैसा ही हो. उनके आगे अखिलेश खुद को बौना महसूस कर रहे हैं, कही ऐसा तो नहीं कि वो उनकी छवि खराब करना चाहते हैं इसलिए ये घटना घटी. 

बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि यह बहुत पीड़ादायक स्थिति है, स्वाभाविक है लॉ एंड आर्डर पर सवाल उठेंगे. कोर्ट में अगर इस तरह की स्थिति होती है, तो शासन पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है, लेकिन ये जांच का विषय है. हालांकि अच्छी बात ये भी है कि इस तरह के अपराधी की ही मृत्यु हो रही है.  अपराधी की हत्या होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. यह सब तो भाड़े पर हत्या करने वाले न जाने कितनों की हत्या कराई होगी. बदला लेने का बहुत पुराना इतिहास हिंदुस्तान का है. अभी मध्यप्रदेश के मुरैना में एक 22 साल के लड़के ने 6 लोगों को मार दिया, क्योंकि जब वह 10 साल का था तो उसके सामने पिता की हत्या हो गई थी, तो कुछ भी हो सकता है. 

धर्मांतरण को लेकर कही ये बात
धर्मांतरण के मुद्दे पर सुब्रत पाठक ने कहा इस देश में कट्टरपंथियों के द्वारा बहुत बड़ा षड्यंत्र चल रहा है. ताकि देश की जनसंख्या को प्रभावित कर सकें. पाकिस्तान में आजादी के समय हिन्दुओं की 27 फीसदी आबादी थी जो आज डेढ़-दो पर्सेंट रह गई है. वहां बल से समाप्त कर दिया और हिंदुस्तान में छल से समाप्त करने में लगे हैं. जो तमाम प्रकार से लव जिहाद, गेम जिहाद, लैंड जिहाद पता नहीं किस किस प्रकार से लोगों को धर्मांतरित करने में जुटे हैं, लेकिन ये लोग भूल गए हैं  इस समय सपा या कांग्रेस की सरकार नहीं है बल्कि बीजेपी की सरकार है, ऐसे लोगों को कुचल दिया जाएगा. 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव की मुलाकात पर सुब्रत पाठक ने कहा कि यही अरविंद केजरीवाल इन दोनों बाप बेटे को बेईमान, चोर बताते थे, खुलेआम मंच से गाली देते थे, अच्छा है मोदी के डर से इकट्ठा  हो रहे हैं. 

पुलिस से पिटाई मामले पर दी सफाई
कन्नौज के थाने में पुलिस से मारपीट की घटना और अपने पर FIR को लेकर सुब्रत पाठक ने कहा की इस मामले में एक कमेटी का गठन हो चुका है. मैं पहले दिन से कह रहा कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उनको देख लिया जाए. मेरे जाने से लेकर आने तक के सारे फुटेज है, उसकी जांच हो. मैं अपनी पार्टी के अति पिछड़े नाई समाज के कार्यकर्ता के लिए वहां गया था, युवा मोर्चा का मेरा पदाधिकारी है. मैं अखिलेश यादव की तरह अपने पिता के कारण से सांसद नहीं हूं. कन्नौज की जनता की वजह से हूं.

सपा अध्यक्ष पर लगाया आरोप
सुब्रत पाठक ने कहा कि जब इस तरह की घटना होती है, झूठी एफआईआर लिखी जाती है तो सवाल खड़े होते हैं. यह समझ नहीं आता कि मुकदमा लिखा गया बाद में और अखिलेश यादव को पहले जानकारी हो गई. उन्हें पहले पता चल गया की कौन-कौन सी धाराएं लगाई जा रही, तो इसके पीछे अखिलेश का कोई षड्यंत्र तो नहीं अभी समझना होगा. जब वो सरकार में थे तो हमारे ऊपर फर्जी मुकदमे लगाकर उत्पीड़न कराया था, सभी मुकदमों से मैं बरी हुआ हूं. वो इतने उतावले क्यों है. उन्होंने क्या कभी तथ्य को समझा या लोगों से पूछा, बस चिल्लाने लगे. 

ये भी पढ़ें- Gangster Sanjeev Jeeva: गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या मामले में एक्शन, कोर्ट की सुरक्षा में तैनात सात पुलिसकर्मी निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: हरीश रावत ने लिया राजनीति से 15 दिन का ब्रेक, 'अर्जित अवकाश' के ऐलान से सियासी हलचल तेज
उत्तराखंड: हरीश रावत ने लिया राजनीति से 15 दिन का ब्रेक, 'अर्जित अवकाश' के ऐलान से सियासी हलचल तेज
Noida International Airport: उद्घाटन से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, PAC, RAF, NDRF, SDRF तैनात
Noida International Airport: उद्घाटन से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, PAC, RAF, NDRF, SDRF तैनात
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
ASP अनुज चौधरी ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- कोई इसका विरोध कर रहा तो..
ASP अनुज चौधरी ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- कोई इसका विरोध कर रहा तो..

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ''जब हमें जरूरत थी, नाटो कहां था?' ट्रंप का बड़ा हमला, बताया कागजी शेर
Live: ''जब हमें जरूरत थी, नाटो कहां था?' ट्रंप का बड़ा हमला, बताया कागजी शेर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
क्या बहन नुपुर के बाद अब कृति सेनन भी करने जा रही हैं शादी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं जल्दी में...’
क्या बहन नुपुर के बाद अब कृति सेनन भी करने जा रही हैं शादी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं जल्दी में...’
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
NHAI Summer Internship 2026: NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
Passport Application Process: घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
Embed widget