एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन कानून को लेकर भ्रम दूर करेगी बीजेपी, 19 अप्रैल से चलेगा जन जागरूकता अभियान

Waqf Amendment Act 2025: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सरकार द्वारा गठित जनजागरूकता कमेटी के सदस्य कुंवर बासित अली ने कहा कि अब देश वक्फ से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा.

UP News: वक्फ संशोधन कानून को लेकर फैल रहे भ्रम और अफवाहों पर विराम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है. 19 अप्रैल से राज्यभर में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सरकार के प्रतिनिधि घर-घर जाकर मुस्लिम समाज के लोगों को बताएंगे कि यह कानून मुस्लिम विरोधी नहीं, बल्कि मुस्लिम समाज के गरीबों और वंचितों के हित में है.

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सरकार द्वारा गठित जनजागरूकता कमेटी के सदस्य कुंवर बासित अली ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में साफ किया कि “अब देश वक्फ से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा.” उन्होंने कहा कि जो संपत्तियां वक्फ बोर्ड के नाम पर हैं, उनका दुरुपयोग अब तक होता रहा है. इन संपत्तियों की कमाई कुछ गिने-चुने लोगों की जेब में जाती थी, लेकिन अब सरकार ने फैसला किया है कि यह पैसा सीधे मुस्लिम समाज के गरीबों, महिलाओं और जरूरतमंदों के कल्याण में खर्च किया जाएगा.

यह कानून केवल अवैध कब्जों के खिलाफ है- कुंवर बासिल अली

कुंवर बासित अली ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दल लोगों में डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि वक्फ की संपत्ति हड़पी जाएगी, जबकि सच्चाई यह है कि यह कानून केवल अवैध कब्जों के खिलाफ है, न कि वक्फ संपत्तियों के खिलाफ. उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने सालों से इन जमीनों पर कब्जा किया है, उन्हीं से यह संपत्ति मुक्त कराई जाएगी.

बता दें कि केंद्र सरकार ने वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन कर उसे अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की पहल की है. इसके तहत वक्फ संपत्तियों के रखरखाव, उनके उपयोग और आय के स्रोतों का ब्योरा अनिवार्य किया गया है. इसके साथ ही, वक्फ बोर्ड की जवाबदेही तय करने और उसकी कार्यप्रणाली को संविधान के अनुरूप बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं.

बीजेपी के अभियान में अल्पसंख्यक मोर्चा की रहेगी अहम भूमिका 

बीजेपी का यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा, जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी. पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मुसलमानों को बताएंगे कि सरकार उनके खिलाफ नहीं, बल्कि उनके साथ है. यह कानून पारदर्शिता, न्याय और समानता की दिशा में एक बड़ा कदम है. कुल मिलाकर, बीजेपी अब इस मुद्दे पर जनमानस को सीधे जोड़ने और विपक्ष की गलतबयानी को बेनकाब करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है. 19 अप्रैल से शुरू हो रहे इस अभियान पर पूरे राजनीतिक हलकों की नजर टिकी रहेगी.

आकाश आनंद पर अब भी सस्पेंस! मायावती की बैठक में नहीं पहुंचे, लग रहे ये कयास

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: बसपा नेता की गैस एजेंसी में मिली भारी गड़बड़ी, जयपुर में हालात खराब, कोयले की भी शॉर्टेज का दावा
Live: बसपा नेता की गैस एजेंसी में मिली भारी गड़बड़ी, जयपुर में हालात खराब, कोयले की भी शॉर्टेज का दावा
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सुंदर भाटी गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सुंदर भाटी गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार
हरिद्वार पहुंचे CM धामी, 2027 कुंभ मेले की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
हरिद्वार पहुंचे CM धामी, 2027 कुंभ मेले की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
संभल: मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित पर हाईकोर्ट की प्रशासन को फटकार, आदेश भी किया रद्द
संभल: मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित पर हाईकोर्ट की प्रशासन को फटकार, आदेश भी किया रद्द

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
LIVE: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
WB Election 2026: चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget