एक्सप्लोरर

चौरी-चौरा महोत्सव का आगाज, गोंडा में भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अमर शहीद राजेंद्र नाथ को दी श्रद्धांजलि

भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि चौरी चौरा की घटना का इतिहास के पन्नों में उतना लिखा नहीं गया है, जितना लिखा जाना चाहिए था. अब राज्य सरकार ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है.

गोंडा: यूपी सरकार चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव मना रही है. इसी क्रम में गुरुवार को गोंडा के प्रभारी मंत्री व यूपी के भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी. साथ ही इतिहास में शहीदों और क्रांतिकारियों का नाम लिखे जाने पर भी चर्चा की. उनका मानना है कि चौरी चौरा की घटना कोई छोटी घटना नहीं थी. इस घटना का वर्णन इतिहास में कम किया गया है.

प्रभारी मंत्री ने कहा, चौरी चौरा की घटना 1057 की क्रांति से कम नहीं है, मगर इतिहास के पन्नों में उसके बारे में उतना लिखा नहीं गया है. तो सरकार का प्रयास है कि एक ऐसे प्रोग्राम का आयोजन किया जाए जो साल भर चले. इसके माध्यम से जो शहीद हैं, जो क्रांतिकारी रहे हैं जिनके बारे में इतिहास में कम लिखा गया है या नहीं लिखा गया है उनको जनता के बीच में विशेष रुप से आने वाली पीढ़ी बच्चों के बीच में लेकर जाएं.

कांग्रेस पर जुबानी हमला भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा को लेकर जुबानी हमला बोला है. दिल्ली में 26 जनवरी को एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत के बाद उसके परिवार से मिलने प्रियंका रामपुर गईं. इस पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि 'देखिए जिन्होंने कहा था कि उस दिन किसान की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई, उनको फिर माफी भी मांगनी पड़ी. प्रियंका वाड्रा कभी हाथरस चली जाती हैं कभी कहीं. उन्हें सही जानकारी लेने के बाद जाना चाहिए. प्रियंका वाड्रा को एक बात का ध्यान देना चाहिए कि मुख्तार अंसारी पंजाब के जेल में है. उसको 32 बार यूपी पुलिस लेने गई है और पंजाब पुलिस से कहा कि इसको हम लोग को सौंप दीजिए. लेकिन प्रियंका इसपर चुप रहती हैं. इसके बारे में भी प्रियंका वाड्रा को बोलना चाहिए.'

"भारत की एकता अखंडता को कोई विदेशी तोड़ नहीं सकता" हाई प्रोफाइल किसान आंदोलन में अब विदेशी ताकतें भी कूद रही हैं. पॉप म्यूजिक की दुनिया की सबसे बड़ी हस्तियों में से रिहाना ने किसान आंदोलन पर समर्थन दिया है. इस पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि 'मैं इतना ही कहूंगा कि भारत एक है, भारत की एकता अखंडता को कोई भी विदेशी तोड़ नहीं सकता. इसको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस को भी उनको जवाब देना चाहिए.'

वहीं राहुल गांधी के दिए एक बयान (जितने भी तानाशाह होते हैं उनका नाम एम से होता है) पर तंज सकते हुए सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह के बारे में कुछ कहा है क्या?

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी को लेकर बिहार कांग्रेस प्रभारी का विवादित बयान, कहा- राम का नाम मत करो बदनाम वंदे मातरम गाने के विश्व रिकॉर्ड बनाने के अभियान में सीएम योगी भी हुए शामिल

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी, अखिलेश यादव बोले- 'रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ...'
रसोई गैस सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी, अखिलेश यादव बोले- 'रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ...'
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक
Greater Noida News: नोएडा के ATM में फेवीक्विक डालकर ठगी गैंग के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल तो 2 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के ATM में फेवीक्विक डालकर ठगी गैंग के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल तो 2 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
LPG Price Hike: क्यों बढ़ती जा रही हैं गैस सिलेंडर की कीमतें? क्या अब आगे और बढ़ेगा रेट?
क्यों बढ़ती जा रही हैं गैस सिलेंडर की कीमतें? क्या अब आगे और बढ़ेगा रेट?
Madrasa Board: क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
Bay Leaf Gardening Tips: अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं तेज पत्ता? यहां जान लें सही तरीका
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं तेज पत्ता? यहां जान लें सही तरीका
Embed widget