एक्सप्लोरर

UP Election 2022: स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर जमकर साधा निशाना, बोले- 'सपा की सरकार आई तो माफियावाद...'

Swatantra Dev Singh: बदायूं में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि सपा के शासन काल में एसपी दफ्तर और पुलिस थाने समाजवादी पार्टी के दफ्तर बन गए थे.

Swatantra Dev Singh Attack On Akhilesh Yadav: यूपी विधानसभा चुनाव में एक दूसरे पर वार-पलटवार का दौर जारी है ऐसे में बदायूं में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा के शासन काल में एसपी के दफ्तर और पुलिस थाने समाजवादी पार्टी के दफ्तर बन गए थे. थानों में शिकायत तक दर्ज नहीं की जाती है. उन्होंने कहा कि सपा वापस आई तो एक बार फिर से आजम खान और मुख्तार अंसारी जैसे लोग रिहा हो जाएंगे और प्रदेश में माफियाराज कायम हो जाएगा. 

सपा की सरकार बनी तो..

स्वतंत्र देव यहां पर बिल्सी से बीजेपी उम्मीदवार हरीश शाक्य के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे. इस दौरान ने अखिलेश यादव पर चुन-चुनकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में किसी की बेटी उठा ली जाती थी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी लेकिन अब अगर किसी किसान का फावड़ा भी खेत से चोरी होता है तो थाने में रिपोर्ट दर्ज होती है और चोर पकड़ा जाता है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी भाजपा को सांप्रदायिक कहती हैं. जबकि कश्मीर से धारा 370 हटाना, भारत माता की जय बोलना और रामलला को टेंट से उठाकर उनके सही स्थान पर स्थापित करना कहां की सांप्रदायिकता है. रामलला 26 साल टेंट में रहे केवल सपा और सोनिया के कारण, क्योंकि इन्हीं ने अदालत में हलफनामा दिया था कि वहां मंदिर नहीं बल्कि बाबरी मस्जिद थी. 

कावड़ियों पर फूल बरसाते हैं योगी

स्वतंत्र देव ने कहा कि पिछली सरकारों में कांवड़यात्रा और रामबारात पर रोक लगा दी जाती थी. केवल योगी शासन में अब कांवड़ियों पर सरकारी हैलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जाती है. अगर सपा सत्ता में आ गई तो मुख्तार अंसारी और आजम खां जैसों को वो जेल से रिहा करा लेंगे और माफियावाद हावी हो जाएगा. जबकि जिस दिन सीएम योगी दोबारा शपथ लेंगे, उस दिन बदायूं से रहे बचे माफियाओं का भी बोरिया-बिस्तर बंध जाएगा.

योगी राज में 24 घंटे आती है बिजली

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां लक्ष्मी होती हैं वहां खुशहाली आती है लेकिन लक्ष्मी साइकिल, हाथी या पंजे पर बैठकर नहीं आतीं, वो कमल पर बैठकर आती हैं. पहले किसान थका-हारा घर लौटता था तो बिजली नहीं मिलती थी और रातभर मच्छर काटते थे, बिजली का तार पकड़ते वक्त करंट नहीं आता था लेकिन बिल आता था तो झटका जरूर लगता था. जबकि मौजूदा शासन में 24 घंटे की बिजली सप्लाई मिल रही है. माफियाओं पर योगी बुल्डोजर चलवा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Udham Singh Nagar News: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
उधम सिंह नगर: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
Gorakhpur News: भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- 'UP भारत की आत्मा है'
गोरखपुर: भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- 'UP भारत की आत्मा है'
Israel Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मुजफ्फरनगर में बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में रह रहे जिले के हजारों लोग
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मुजफ्फरनगर में बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में रह रहे जिले के हजारों लोग

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
Embed widget