एक्सप्लोरर

जब डाकू का किरदार निभाने के लिए असली डाकुओं के बीच जा पहुंचे थे सुनीत दत्त

बात उन दिनों की है जब सुनील दत्त हिंदी सिनेमा में मशहूर हो चुके थे. फिर साल1963 में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत की. सुनील दत्त के प्रोड्क्शन हाउस में बनने वाली पहली फिल्म का नाम था 'ये रास्ते हैं प्यार के'.

बात उन दिनों की है जब सुनील दत्त हिंदी सिनेमा में मशहूर हो चुके थे. फिर साल1963 में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत की. सुनील दत्त के प्रोड्क्शन हाउस में बनने वाली पहली फिल्म का नाम था 'ये रास्ते हैं प्यार के' , जिसके बाद उन्होंने दूसरी फिल्म 'मुझे जीने दो' बनाई, जिसमें उन्होंने डाकू ठाकुर जरनैल सिंह का किरदार निभाया था. इस किरदार करीब से जानने के लिए सुनील दत्त चंबल जा पहुंचे ताकि वो डाकुओं का रहन सहन करीब से जान पाएं, लेकिन चंबल में उनके साथ कुछ ऐसी घटनाएं घटी जो उन्हें जिंदगी भर की यादें दे गई.

Sunil फिल्म 'मुझे जीने दो’ में सुनील दत्त की हीरोइन थीं वहीदा रहमान. फिल्म में एक सीन था जिसमें वहीदा रहमान को सुनील दत्त को थप्पड़ मारना था. हालांकि इस एक सीन के लिए सुनील ने वहीदा से 15-20 थप्पड़ खाए थे. दरअसल, जब वहीदा रहमान सुनील दत्त को थप्पड़ मारती तो उनकी आंखें बंद हो जाती थीं. लेकिन डाकू तो हमेशा अकड़ और रौब में रहता है तो वो एक थप्पड़ से डरकर आंखे बंद कैसे कर सकता है, इसी वजह से अपने किरदार को सार्थक करने के लिए सुनील दत्त बार-बार वहीदा रहमान से थप्पड़ खाते रहे.

वहीं इस फिल्म की शूटिंग के वक्त वहीदा रहमान सुनील दत्त से बहुत चिढ़ती भी बहुत थीं, क्योंकि सुनील दत्त शूटिंग के दौरान टीम के लोगों के साथ काफी सख्ती से पेश आते थे. दरअसल, फिल्म की शूटिंग चंबल घाटी में हो रही थी, वहां अक्सर डाकुओं का खतरा रहता था, सुनील फिल्म के प्रड्यूसर भी थे और हीरो भी तो अपनी पूरी टीम की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्ही के ऊपर थी, तो कभी-कभी वो थोड़ी सख्ती दिखा देते थे, इसी वजह से वहीदा रहमान को उनपर गुस्सा आता रहता था, फिर जब उन्हें फिल्म में सुनील दत्त को थप्पड़ मारने का मौका मिला तो उन्होंने भी जमकर जोरदार थप्पड़ लगाए.

Sanjay

फिल्म रीलीज होने के कई सालों बाद वहीदा रहमान ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्म ‘मुझे जीने दो' से जुड़े कई किस्से शेयर किए, उन्होंने बताया कि-‘ शूटिंग के वक्त निरूपा रॉय और नरगिस एक खटिया पर बैठकर अमरूद काट रही थीं, तभी अचानक से वहां सुनील पहुंचे और कहने लगे, निरूपा जी और वहीदा जी उठिए, नरगिस ने पूछा कि क्या हुआ? तो नरगिस के इस सवाल पर वो गुस्से से बोले कि ‘तुम बहुत सवाल करती हो’. वहीदा रहमान ने आगे बताते हुए कहा- हम उठे और फटाफट जीप में बैठ गए, उस वक्त सुनील दत्त के साथ बीएसएफ के कमांडर भी थे. उन लोगों ने हमें टेंट में छोड़ दिया जहां हम रहते थे. टेंट में वहां हम चार औरते और सुनील दत्त का बेटा संजय हमारे साथ था. वहां से जाते हुए सुनील जी ने कहा कि आप सब एक साथ एक ही टेंट में रहना और संजू का ध्यान रखना, तेज आवाज में बात मत करना और ना ही रेडियो का इस्तेमाल करना. हम तो सब समझ गए लेकिन संजू काफी छोटा था वो बार-बार टेंट से बाहर जाने की जिद कर रहा था. थोड़ी देर बाद सुनील जी आए और संजय को डांटते हुए चुपचाप बैठे रहने के लिए कहा.’

nargis

काफी देर के बाद सुनील जी ने हम सभी को टेंट के बाहर बुलाया और तब बीएसएफ के कमांडर ने बताया कि हमारी फिल्म के सेट के पास से डाकुओं की टोली गुजर रही थी, जिनके पास बदूकें थीं, अगर वो सेट पर आ जाते तो काफी मुश्किल खड़ी हो सकती थी. उस दिन मुझे अहसास हुआ कि सुनील आखिर यहां इतने गुस्से में क्यों रहते हैं, क्योंकि डाकुओं के इलाके में शूटिंग करना आसान बात नहीं थी.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget