एक्सप्लोरर

Oxygen Cylinder Explosion: बुलंदशहर में सिलेंडर में जोरदार धमाका, पूरा मकान धराशायी, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Bulandshahr Cylinder Blast: बुलंदशहर में सिलेंडर धमाके में मकान धराशायी हो गया. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके अफ़रा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए चीख पुकार करने लगे.

Bulandshahr Oxygen Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया, जब एक घर में रखा सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया. सिलेंडर फटने से एक ही परिवार को छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस लोग घायल बताए जा रहे हैं. धमाका इतना तेज था कि मकान तक ढह गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. 

ये दर्दनाक हादसा बुलंदशहर के सिकंदराबाद में आशापुरी कॉलोनी में रात क़रीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच हुआ. हालांकि, अब ये साफ नहीं हो पाया है कि ये सिलेंडर घरेलू एलपीजी सिलेंडर था या ऑक्सीजन का. कुछ लोगों का कहना है कि धमाका ऑक्सीजन सिलेंडर में हुआ है. धमाके की आवाज सुनकर जब लोग बाहर आए तो वहां चीख-पुकार मची थी. इसके बाद तत्काल पुलिस का सूचना दी गई.

सिलेंडर धमाके में छह की मौत
घटना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू गया. डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि इस घर में 18-19 लोग रहते थे. राहत और बचाव टीम ने मलबे से आठ लोगों को निकाला, जिनकी हालत गंभीर है. इस हादसे में एक बच्ची समेत दो महिलाएं और तीन पुरुषों की मौत हुई है. 

इस बारे में जानकारी देते हुए बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि रात 8:30 से 9 बजे के बीच आशापुरी कॉलोनी के एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी. इस घर में 18-19 लोग रहते थे, यहां से 8 लोगों को बचाया गया जिनकी हालत बेहद गंभीर थी. घटना के बाद तत्काल यहां फायर ब्रिगेड टीम, पुलिस विभाग की टीम, नगर निगम की टीम, मेडिकल टीम, एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. 

डीएम ने कहा कि इस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया और हमें तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने का निर्देश दिया. सीएम ने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने को कहा है. उन्होंने कहा कि घर में किस सिलेंडर में ब्लास्ट क्यों और कैसे हुआ? इसकी जांच की जा रही है. ये सिलेंडर घरेलू था या कुछ लोग कह रहे हैं कि ऑक्सीजन सिलेंडर था. उसकी जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget