एक्सप्लोरर

करोड़ों रुपये के गबन के आरोपी उप डाकपाल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में चौंकाने वाला खुलासा

Bulandshahr Suicide Case: बुलंदशहर में इस साल डाक विभाग में आत्महत्या का दूसरा मामला सामने आया है. आज भी एक उप डाकपाल ने आत्महत्या कर लिया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुटी हुई है.

Bulandshahr News Today: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र में ट्रेन के सामने कूद कर उप डाकपाल आत्महत्या कर लिया. जिसकी पहचान राहुल के रुप में हुई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. आत्महत्या करने वाला उप डाकपाल राहुल ढाई करोड़ रुपये के गबन केस में आरोपी था और निलंबित चल रहा था. 

गबन के मामले में राहुल के साथ एक बाबू और चपरासी भी निलंबित हुए थे. बीते शुक्रवार को भी सीबीआई ने उप डाकपाल राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. गबन का आरोप लगने और निलंबित होने से परेशान राहुल ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली.

उप डाकपाल ने लिखा सुसाइड नोट
मृतक उप डाकपाल ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. जिसमें उसने आत्महत्या की वजह का जिक्र किया है. उप डाकपाल राहुल ने लिखा, "फर्जी डाक टिकट लगाकर गबन करने का आरोप लगाया गया है, जबकि मैं बेगुनाह हूं. मैंने कोई गबन नहीं किया." मृतक राहुल ने आगे लिखा, "एक सीनियर अधिकारी उसका शोषण कर रहे थे और उस अधिकारी के कई महिलाओं से संबंध थे, जिसके बारे में मुझे पता चल गया था. इसलिए लिए मुझे गबन के मामले में फंसाया गया है."

आत्महत्या का है दूसरा केस
बुलंदशहर में डाक विभाग में आत्महत्या का ये दूसरा मामला है. इससे पहले 21 जुलाई को सीबीआई की पूछताछ के बाद बुलंदशहर में तैनात डाक अधीक्षक टीपी सिंह ने अलीगढ़ में अपने घर जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया था. 

डाक अधीक्षक टीपी सिंह ने भी एक सुसाइड नोट लिखा था. जिसमें उन्होंने डाक विभाग के कुछ लोगों पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे. उप डाकपाल के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरे मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है.

पुलिस ने क्या कहा?
बुलंदशहर एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि कोतवाली नगर के नुमाइश पुल के निकट एक शव बरामद हुआ है. इस शव की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो डाकघर विभाग में कार्यरत थे. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ये मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है. 

बुलंदशहर एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मृतक के शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: नए साल से पहले यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, देर रात 15 जिलों के पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
उत्तराखंड: कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत पर मंत्री सतपाल महाराज की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
उत्तराखंड: कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत पर मंत्री सतपाल महाराज की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'सपने में जीजा जी ने छेड़ा', साली ने कोर्ट में कबूला, एयरफोर्स कर्मी को 7 साल बाद मिला न्याय
'सपने में जीजा जी ने छेड़ा', साली ने कोर्ट में कबूला, एयरफोर्स कर्मी को 7 साल बाद मिला न्याय
देहरादून: प्रेमनगर के जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, SSP ने गठित की विशेष टीमें
देहरादून: प्रेमनगर के जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, SSP ने गठित की विशेष टीमें

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जापान ने लिया बड़ा फैसला, ईरान को अमेरिका ने दी धमकी
Live: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जापान ने लिया बड़ा फैसला, ईरान को अमेरिका ने दी धमकी
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
Embed widget