एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: बोतल में पेट्रोल देने से किया इनकार, बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर को मारी गोली

सुरक्षा के लिहाज से पेट्रोल पंप पर बोतल या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल देना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. इसके बावजूद कई बार ग्राहक इस नियम का विरोध करते हैं

बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. यहां देर रात दो हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर सिर्फ इसलिए गोलीबारी कर दी क्योंकि उन्हें बोतल में पेट्रोल नहीं दिया गया. इस हमले में पेट्रोल पंप मैनेजर राजू शर्मा की जान चली गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है.

घटना सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाइवे पर जौली गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप की है. जानकारी के मुताबिक, देर रात दो युवक बाइक पर सवार होकर पंप पर पहुंचे और पंप कर्मचारियों से बोतल में पेट्रोल भरने की मांग करने लगे. जब कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए मना किया तो विवाद बढ़ गया. इसी दौरान आरोपियों ने पंप मैनेजर राजू शर्मा पर फायरिंग कर दी और वहां से फरार हो गए. गंभीर हालत में राजू शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदराबाद पुलिस और एसपी सिटी, सीओ समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंप कर्मचारियों से पूरी घटना की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है

नौशाद अली हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह गिरफ्तार, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

बता दें कि सुरक्षा के लिहाज से पेट्रोल पंप पर बोतल या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल देना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. इसके बावजूद कई बार ग्राहक इस नियम का विरोध करते हैं, जिससे विवाद की स्थिति बन जाती है. इस घटना ने एक बार फिर पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं मृतक राजू शर्मा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार वालों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है.

फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है, और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है. सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है. घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है और लोगों में डर और गुस्सा है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई SOP, प्रतिदिन 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर देने का फैसला
उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई SOP, प्रतिदिन 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर देने का फैसला
Jhansi News: पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, लापरवाही पर 2 सिपाही सस्पेंड
झांसी: पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, लापरवाही पर 2 सिपाही सस्पेंड
Ayodhya News: राम मंदिर में 19 मार्च को श्री राम यंत्र की स्थापना, 300 संत और 9000 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
अयोध्या: राम मंदिर में 19 मार्च को श्री राम यंत्र की स्थापना, 300 संत और 9000 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल, दहशत में लोग
काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल, दहशत में लोग
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
Statue Of Liberty: स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
Embed widget