एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: चार धाम यात्रा कल से शुरु, सरकार ने की खास तैयारी, सीएम का दावा- बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

Uttarakhand News: आगामी तीन मई यानी अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू होगी. जबकि केदारनाथ के कपाट 6 मई और बदरीनाथ के कपाट 8 मई को खुलेंगे.

Char Dham Yatra: लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की कल से शुरुआत हो रही है. चार धाम पर आने वाले यात्रियों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है, तो वहीं सरकार भी यात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है. आज यानी सोमवार से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का यमुनोत्री और गंगोत्री जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. हालांकि मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. 

सरकार ने पूरी की तैयारी 
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि यात्रा के लिए सरकार की पूरी तैयारी है. सरकार ने श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर दी हैं, अब यात्रियों का इंतजार हो रहा है. सीएम ने कहा कि "सरकार हर यात्री के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है. उत्तराखंड की संस्कृति अतिथि देवो भवः की रही है. उसी को ध्यान में रखकर यात्रा की शुरुआत की जा रही है." वहीं सीएम ने मौसम को लेकर कहा कि सभी जिला अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. यात्रा में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी.

यूपी के सीएम योगी उत्तराखंड दौरे पर 
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर कहा कि उनका उत्तराखंड में तीन दिवसीय दौरा है. 3 तारीख को वह एक कार्यक्रम में अपने पैतृक गांव पहुंचेंगे. उसके बाद हरिद्वार में दोनों राज्यों की परिसंपत्ति को लेकर आवंटन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में वह खुद भी मौजूद रहेंगे.

कोरोना महामारी के बाद पहली बार इतनी क्षमता के साथ हो रही यात्रा
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक चारधाम यात्रा के लिए पहला जत्था सोमवार को रवाना होगा. यात्रा की शुरूआत मंगलवार से होगी. अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी. कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है. चारधाम यात्रा के लिए सोमवार को ऋषिकेश और हरिद्वार से 40 बसें रवाना होंगी. रोटेशन की कंपनियों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. बसें सात बजे सुबह आईएसबीटी से यमुनोत्री के लिए रवाना होंगी. 

Watch: आजम खान का पुराना वीडियो शेयर कर भावुक हुए शिवपाल सिंह यादव, बोले- 'मैं आपके साथ था, हूं और रहूंगा'

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उद्घाटन करेंगे
चारधाम रोटेशन कंपनी के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि 1200 यात्री चारधाम की यात्रा पर जाएंगे. कुछ बसें ऋषिकेश और कुछ बसें हरिद्वार से रवाना होंगी. राज्य सभा सांसद नरेश बंसल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. पांच मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा का विधिवत उद्घाटन करेंगे. उल्लेखनीय है कि आगामी तीन मई यानी अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू होगी. जबकि केदारनाथ के कपाट 6 मई और बदरीनाथ के कपाट 8 मई को खुलेंगे.

होटलों में कमरों की बुकिंग फुल
चारधाम यात्रा के लिए अब तक लगभग 2.50 लाख तीर्थ यात्री पंजीकरण करा चुके हैं. चारधाम और यात्रा मार्ग पर आने वाले दो महीने के लिए होटलों में कमरों की बुकिंग फुल है. साथ ही केदारनाथ हेली सेवा के लिए 20 मई तक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से केदारनाथ में टेंट लगाकर एक हजार लोगों के ठहरने की अतिरिक्त व्यवस्था की है. बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने प्रतिदिन यात्रियों की संख्या तय की है.

तीर्थयात्रियों का नया रिकार्ड बनेगा-धामी 
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकार्ड बनेगा. चारधाम यात्रा के पहले ही दिन मौसम विभाग ने भारी बारिश, ओलावृष्टि के साथ तेज रफ्तार में झक्कड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लिहाजा इस बात की पूरी संभावना है कि चारधाम यात्रा के पहले ही दिन मौसम तीर्थयात्रियों के साथ ही सरकारी इंतजामों का कड़ा इम्तिहान लेगा. वैसे शनिवार को ही गंगोत्री-यमुनोत्री क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई. 

अफसरों-कर्मियों अलर्ट मोड पर
रविवार को भी बादलों का डेरा रहा. बुधवार को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. यदि मैदान से लेकर पहाड़ों तक बारिश होती है, तो चारधाम यात्रा मार्गों में भी बारिश से भूस्खलन का पूरा खतरा रहेगा जिससे यात्रा पर असर पड़ सकता है. एकाएक बारिश के साथ बढ़ी ठंड भी चारधाम यात्रियों को परेशान कर सकती है. वैसे जिला और पुलिस प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े सभी अफसरों, कर्मियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है.

UP: बिजली बिल माफी को लेकर अखिलेश यादव की मांग, कहा- सच में जनता के साथ हैं तो कोरोना काल का बकाया करें माफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के फतेहपुर में बेटी की शादी से पहले BLO ने लगाई फांसी, छुट्टी न मिलने का आरोप
यूपी के फतेहपुर में बेटी की शादी से पहले BLO ने लगाई फांसी, छुट्टी न मिलने का आरोप
ईरान से युद्ध को लेकर ट्रंप पर भड़के शहाबुद्दीन रजवी, बोले- 'दुनिया को विनाश की तरफ धकेला'
ईरान से युद्ध को लेकर ट्रंप पर भड़के शहाबुद्दीन रजवी, बोले- 'दुनिया को विनाश की तरफ धकेला'
खामेनेई के निधन पर शोक और चेतावनी, मौलाना यासूब अब्बास बोले- 'ईरान के जवाब के लिए तैयार रहें'
खामेनेई के निधन पर शोक और चेतावनी, मौलाना यासूब अब्बास बोले- 'ईरान के जवाब के लिए तैयार रहें'
हरदोई में 40 कुंतल अवैध भांग का भंडाफोड़, होली से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
हरदोई में 40 कुंतल अवैध भांग का भंडाफोड़, होली से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

वीडियोज

US-Israel Iran War: Netanyahu ने ईरान की नौसेना को खत्म करने का किया एलान | ALi Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: कौन संभालेगा ईरान की सत्ता? Trump ने कर दिया बड़ा दावा! | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: Ali Khamenei के निधन पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
IND vs WI T20 World Cup Head-To-Head: भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
US-Israel Iran War: ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
Embed widget