एक्सप्लोरर

Chardham Yatra: पांच दिन बाद शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में मुश्किलें, बद्रीनाथ और केदारनाथ का रास्ता बर्फ से ढका

Uttarakhand Chardham Yatra News: केदारनाथ और उसके आसपास के इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से धाम को जाने वाला पैदल रास्ता एक बार फिर से बर्फ की चादर से ढ़क गया है.

Chardham Yatra 2023: उत्तराखंड (Uttarakhand) में गढ़वाल हिमालय में बद्रीनाथ (Badrinath) और केदारनाथ (Kedarnath) की उंची पहाड़ियों पर गुरुवार को ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों में रूक—रूक कर बारिश होने से पांच दिन बाद शुरू होने वाली चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की तैयारियों में बाधा आ रही है.

अधिकारियों ने बताया कि हिमपात, बारिश और सर्द हवाओं के चलते चमोली और रूद्रप्रयाग जिलों में तापमान काफी नीचे आ गया है. चमोली (Chamoli) जिले में स्थित बदरीनाथ 27 अप्रैल को जबकि रूद्रप्रयाग (Rudraprayag) जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुल रहे हैं. गढ़वाल हिमालय के चारधामों के नाम से विख्यात अन्य दो धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री श्रद्धालुओं के लिए अक्षय तृतीया के पर्व पर 22 अप्रैल को खुल रहे हैं .

पैदल रास्ता बर्फ से ढका
केदारनाथ और उसके आसपास के इलाकों में ताजा हिमपात होने से धाम को जाने वाला पैदल रास्ता फिर बर्फ की चादर से ढ़क गया है. यात्रा व्यवस्थाओं के लिए तैयारियां में जुटे कार्मिक खराब मौसम के कारण सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं. चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले रास्तों पर बर्फ जमाव ने अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है. रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि केदारनाथ धाम में बारिश और भारी बर्फबारी के कारण भैरव हिमनद के समीप रास्ता आवागमन के लिए अवरूद्ध हो गया है.

उन्होंने बताया कि बर्फबारी रूकने पर श्रमिकों द्बारा अवरूद्ध मार्ग से पुनः बर्फ हटाने की कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इस बीच, मौसम खराब होने के कारण उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का चमोली जिले का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया . जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल नैनीसैंण में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लेने आने वाले थे लेकिन दौरा रद्द होने के बाद उन्होंने कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया.

Eid 2023: यूपी में ईद से पहले सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, CCTV कैमरे और बॉडी वॉर्न कैमरों से रहेगी पैनी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर में थानाध्यक्ष को लगी गोली, लखनऊ किया गया रेफर, SP ने दिए जांच के आदेश
सुल्तानपुर में थानाध्यक्ष को लगी गोली, लखनऊ किया गया रेफर, SP ने दिए जांच के आदेश
मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना, बोले- 'मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं...'
मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना, बोले- 'मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं...'
झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर तीमारदारों से मारपीट का आरोप, SC-ST एक्ट में मामला दर्ज
झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर तीमारदारों से मारपीट का आरोप, SC-ST एक्ट में मामला दर्ज
Sultanpur News: सुल्तानपुर में युवती की शिकायत पर जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
सुल्तानपुर में युवती की शिकायत पर जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
Sandeep Chaudhary:युद्ध का 1 महीना पूरा , ट्रंप-नेतन्याहू का सपना रह गया अधूरा | Seedha Sawal
Iran-Israel War: बुशहर पर हमला, अरब देश की बढ़ी बेचैनी | Middle East | Iran-Israel War | abp News
Chitra Tripathi: विनर बन रहे 'लूजर्स'? | Trump | America | No Kings | Middle East War | Mahadangal
Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Video: जू में गलती से खुला पिंजरे का दरवाजा, महिला जू कीपर के पीछे दौड़ा दरिंदा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जू में गलती से खुला पिंजरे का दरवाजा, महिला जू कीपर के पीछे दौड़ा दरिंदा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
Embed widget