एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: तेजी से बढ़ रहा है चारधाम यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा, अब तक इतने लोगों की गई जान 

Chardham Yatra Health Advisory: इस बार केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सरकार ने हर किलोमीटर पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाई गई है. चार धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 130 डॉक्टरों को लगाया गया है. 

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है. चारधाम यात्रा में इस साल अब तक 12 श्रद्धालुओं की हुई मौत हो चुकी है. गंगोत्री धाम में 3 श्रद्धालुओं की मौत हई है. वहीं यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) के कपाट खुलने का बाद से अभी तक 4 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. इसके अलावा केदारनाथ (Ketarnath) में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है.

सरकार ने जारी की एडवाइजरी

उत्तराखंड में अप्रत्याशित मौसम की स्थिति और कई तीर्थयात्रियों के दिल के दौरे से मौत के बाद उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा से संबंधित एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी 11 भाषाओं (तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, मराठी और उड़िया) में जारी की गई है. इस साल चार धाम यात्रा के दौरान करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा, खराब मौसम की स्थिति ने केदारनाथ जाने वाले सैकड़ों तीर्थयात्रियों की धार्मिक यात्रा को प्रभावित किया है.

ये कहा गया एडवायरी में

राज्य सरकार ने सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपने आपको वहां के हालात के अनुकूल ढालना जरूरी है, क्योंकि चारधाम यात्रा से संबंधित मंदिर हिमालय पर 2,700 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित हैं. लिहाजा, तीर्थयात्रियों को यात्रा से पहले चिकित्सा और ट्रेक की तैयारी सुनिश्चित करनी चाहिए, क्योंकि अधिक ऊंचाई के कारण यात्री अत्यधिक ठंड, कम आर्द्रता, अत्यधिक पराबैंगनी विकिरण, कम वायुदाब और कम ऑक्सीजन से प्रभावित हो सकते हैं. 

1. एडवाइजरी में तीर्थ यात्रा पर आने वालों से रोजाना 5-10 मिनट तक ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना चाहिए. इसके साथ ही रोजाना 20-30 मिनट टहलने की सलाह दी गई है. 

2. हृदय रोग, अस्थमा, उच्च रक्तचाप या मधुमेह का इतिहास रखने वाले यात्री यात्रा के लिए फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य जांच करवाएं. वहीं, इन बीमारियों से पीड़ित तीर्थयात्रियों को अपने घरेलू डॉक्टर के संपर्क नंबर के अलावा सभी मौजूदा दवाएं और जांच उपकरण साथ रखने के लिए कहा गया है. एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि अगर डॉक्टर मना करते हैं तो यात्रा नहीं करें. 

3. सरकारी एडवाइजरी में अपनी यात्रा से पहले हमेशा मौसम की अपडेट लेते रहे और सुनिश्चित करें कि आपके पास बेहद ठंडे तापमान में प्रबंधन के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े हैं. श्रद्धालुओं से ऊनी स्वेटर, थर्मल, पफर जैकेट, दस्ताने, मोज़े, रेन गियर, रेनकोट, छाता और बुनियादी स्वास्थ्य जांच उपकरण जैसे पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर आदि साथ ले जाने के लिए कहा गया है. 

4. यदि किसी तीर्थयात्री को सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, लगातार खांसी, चक्कर आना, उल्टी, बर्फीली/ठंडी त्वचा, कमजोरी, या शरीर के एक हिस्से में सुन्नता का अनुभव होता है, तो उन्हें निकटतम स्वास्थ्य सेवा संपर्क केंद्र तक पहुंचना चाहिए.

5. यात्रा के दौरान शराब, नींद की गोलियां और तेज दर्द निवारक दवाओं का सेवन करने से मना किया गया है.

6. तीर्थयात्रियों को कम से कम दो लीटर तरल पदार्थ पीना चाहिए और पूरी यात्रा के दौरान भरपूर पौष्टिक आहार लेना चाहिए.

सरकार पूरी तरह है सतर्क

गौरतलब है कि इस सप्ताह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं से लैस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. दरअसल, सरकार का इस बार केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सरकार का विशेष फोकस है. लिहाजा, हर किलोमीटर पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाई गई है. चार धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 130 डॉक्टरों को लगाया गया है. 

ये भी पढ़ेंः Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं को लेकर धामी सरकार ने 9 भाषाओं में जारी की SOP, पढ़ें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, SDM के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया ड्राइवर
बागपत में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, SDM के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया ड्राइवर
Kanpur News: कानपुर में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबे कई लोग, मचा हड़कंप
कानपुर में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबे कई लोग, मचा हड़कंप
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
Moradabad News: मुरादाबाद में 4 साल की बच्चे से दरिंदगी, मुख्य आरोपी सहित तीन पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार
मुरादाबाद में 4 साल की बच्चे से दरिंदगी, मुख्य आरोपी सहित तीन पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IT Rule Social Media: सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! बदले नियम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सब पर होगा एक्शन, अगर...
सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! बदले नियम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सब पर होगा एक्शन, अगर...
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
US Israel Iran War: ईरान में किससे बातचीत कर रहे ट्रंप, कर दिया खुलासा, बोले- 'नए लोग समझदार, एक हफ्ते में...'
ईरान में किससे बातचीत कर रहे ट्रंप, कर दिया खुलासा, बोले- 'नए लोग समझदार, एक हफ्ते में...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
राजपाल यादव ने सोनू सूद सहित फाइनेंशियल हेल्प करने वालों का किया शुक्रिया, बोले-'मैं अपनी पूरी जिंदगी इस कर्ज को चुकाने...'
राजपाल यादव ने फाइनेंशियल मदद के लिए सोनू सूद सहित तमाम का किया शुक्रिया, कह दी ये बात
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
ईरान वॉर ने बढ़ाई टेंशन, ठप हुआ यूज्ड कारों का व्यापार, कारोबारियों ने सुनाई आपबीती
ईरान वॉर ने बढ़ाई टेंशन, ठप हुआ यूज्ड कारों का व्यापार, कारोबारियों ने सुनाई आपबीती
Sevengers Controversy: विवाद में फंसा 18M सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल, पुराने मेंबर्स ने खोला मोर्चा
विवाद में फंसा 18M सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल, पुराने मेंबर्स ने खोला मोर्चा
Embed widget