एक्सप्लोरर

केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी

Kedarnath News: लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि चटक धूप में ऊपरी हिस्सों से बर्फ खिसकने का खतरा बना हुआ है.

Kedarnath Yatra 2025: आगामी 2 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) द्वारा गौरीकुंड-केदारनाथ 16 किमी पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. बीते 14 मार्च से लोनिवि के 70 मजदूर बेलचा-फावड़े के साथ रास्ता साफ करने में जुटे हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक पैदल मार्ग पूरी तरह खुल जाएगा

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक से पांच फीट तक बर्फ जमी हुई है. रामबाड़ा से लिनचोली के बीच विशालकाय हिमखंड पसरे हुए हैं, जिससे रास्ता बाधित है. इस क्षेत्र में टीएफटी चट्टी, हथनी गदेरा, कुबेर गदेरा, भैरव गदेरा और रुद्रा प्वाइंट के पास भारी बर्फ जमी है, जिसे हटाने में मजदूर दिन-रात जुटे हुए हैं. अब तक दो किमी से अधिक मार्ग को बर्फमुक्त कर दिया गया है.

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि चटक धूप में ऊपरी हिस्सों से बर्फ खिसकने का खतरा बना हुआ है. ऐसे में मजदूरों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. हिमखंडों को काटकर चार फीट चौड़ा रास्ता बनाया जा रहा है, ताकि यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग तैयार किया जा सके.

चारधाम यात्रा: पहले दिन 1.65 लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा

कपाट 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे
रामबाड़ा से लिनचोली तक बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, लेकिन छोटी लिनचोली से केदारनाथ के बीच बर्फ की मोटी परत के चलते दिक्कतें आ रही हैं. इस क्षेत्र में मजदूरों को अधिक मशक्कत करनी पड़ रही है. विभाग का कहना है कि यदि मौसम ने साथ दिया तो अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक मार्ग खोल दिया जाएगा.

यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि बर्फ हटाने का कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बाबा केदार के दर्शन कर सकें.

केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. यात्रा मार्ग को सुचारु करने के लिए श्रमिक दिन-रात काम में जुटे हैं. विभाग का दावा है कि यात्रा से पहले मार्ग पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhadohi News: भदोही में ईरान-इजरायल युद्ध का असर, कालीन उद्योग को 6-7 हजार करोड़ के नुकसान का अंदेशा
भदोही में ईरान-इजरायल युद्ध का असर, कालीन उद्योग को 6-7 हजार करोड़ के नुकसान का अंदेशा
मिडिल ईस्ट तनाव का दिखा असर! ग्रेटर नोएडा-मुरादाबाद में गैस संकट से परेशान लोग, दोगुने दाम पर मिल रहे सिलेंडर
मिडिल ईस्ट तनाव का दिखा असर! ग्रेटर नोएडा-मुरादाबाद में गैस संकट से परेशान लोग, दोगुने दाम पर मिल रहे सिलेंडर
Ghazipur News: गाजीपुर: रोजा इफ्तार में पहुंचे सपा MLA जय किशन साहू, कीर्ति आजाद के बयान पर दी प्रतिक्रिया
गाजीपुर: रोजा इफ्तार में पहुंचे सपा MLA जय किशन साहू, कीर्ति आजाद के बयान पर दी प्रतिक्रिया
हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप...
हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप...

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
UP Elections 2027: यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget