एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में BJP कब जारी करेगी प्रत्याशियों की लिस्ट? भूपेंद्र चौधरी ने किया बड़ा खुलासा

UP Politics: यूपी की 10 सीटों पर होने उपचुनाव को लेकर सियासी दलों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. हरियाणा की जीत से उत्साहित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भूपेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं.

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. इसी सिलसिले में बुधवार (9 अक्टूबर) को अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पिसावा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन में शिरकत की. 
 
पिसावा क्षेत्र खैर विधानसभा क्षेत्र में आता है, यहां भी जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आज कार्यकर्ताओं को उपचुनाव की तैयार में जुटने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने आए थे.

बीजेपी उपचुनाव की तैयारी में जुटी
मीडिया से बात करते हुए चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी संगठन की तरफ से उत्तर प्रदेश में होने उपचुनाव के मद्देनजर अलग-अलग मोर्चों पर सम्मेलन किया जा रहा हैं. उन्होंने कहा कि इसके अलावा विभाग के हिसाब से हमारी बैठकें हो रही है, जहां समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं.

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "यह विधानसभा उपचुनाव में हमारी तैयारियों का हिस्सा है." उन्होंने कहा, "चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सभी 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा." चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की महान जनता का आशीर्वाद मिलेगा.

'सपा की सोच है परिवारवादी'
समाजवादी पार्टी के जरिये 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने पर चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा, "वे पीडीए की बात करते हैं. आज उनका परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी के रूप में जो कर रहा है, वह सबके सामने है." सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "उनकी परिवार के लोग ही पार्टी के प्रत्याशी हैं. समाजवादी पार्टी की सोच परिवारवादी है और हमारी सोच राष्ट्रवादी है." 

हरियाणा में जीत पर क्या कहा?
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा,"यह बीजेपी के असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रयास और मेहनत का नतीजा है." उन्होंने कहा कि हरियाणा की जीत में कहीं न कहीं प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों का विश्वास दिखता है. हमें बड़े अंतर से वहां की जनता ने तीसरी बार हरियाणा की सेवा करने का अवसर दिया है. 

ये भी पढ़ें: 'महाकुंभ में अखाड़ों की तर्ज पर महिला संतों को मिले सम्मान,' परी अखाड़े की पीएम मोदी से मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
Muzaffarnagar: ईरान-इजरायल तनाव और धार्मिक नेता के निधन पर शिया समुदाय का फैसला, इस बार सादगी से मनाई जाएगी ईद
ईरान-इजरायल तनाव और धार्मिक नेता के निधन पर शिया समुदाय का फैसला, इस बार सादगी से मनाई जाएगी ईद
Greater Noida News: खेलते-खेलते मौत के गड्ढे में गिरा 5 साल का मासूम, खाली खेत में जमा पानी बना काल
ग्रेटर नोएडा: खेलते-खेलते मौत के गड्ढे में गिरा 5 साल का मासूम, खाली खेत में जमा पानी बना काल
अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे की भव्य तैयारी, राम मंदिर में आज होगा ‘श्री राम यंत्र’ का वैदिक स्थापना कार्यक्रम
अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे की भव्य तैयारी, राम मंदिर में आज होगा ‘श्री राम यंत्र’ का वैदिक स्थापना कार्यक्रम

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
Trump To Iran: 'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ईरानी हमले के बाद नरम पड़े ट्रंप
'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस प्लांट पर ईरानी हमले से घबराए ट्रंप
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
Ustaad Bhagat Singh X Review: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
Embed widget