एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2023: उगते सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूरा किया छठ व्रत, गोरखपुर में घाट पर उमड़ी भीड़

Gorakhpur News: उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया. सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने पारण किया. सुबह से घाटों पर भीड़ उमड़ने लगी थी.

Chhath Puja 2023: गोरखपुर (Gorakhpur) में सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2023) बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया. उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर 36 घंटे बाद व्रती महिलाओं ने पारण किया. इस दौरान यहां के राजघाट, राप्ती नदी के रामघाट, गोरखनाथ घाट, मानसरोवर, गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर, तारामंडल मीरपुर राप्ती नदी जंगल बाकी सहित सभी घाटों, मोहल्लों और घरों पर व्रतियों-श्रद्धालुओं की ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया.

घाट पर दिखा मेले जैसा नजारा 
छठ महापर्व के समापन के मौके पर सभी तालाबों-नदियों पर मेले की तरह नजारा देखने को मिला. जहां चारों तरफ श्रद्धा और भक्ति में लोग लीन दिखे. महापर्व छठ पूजा के समापन के अवसर पर तालाब घाटों में उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए सुबह 3 बजे से ही तालाब, नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी थी. जहां कोसी भरने के लिए रात भर नदी तट पर जमी रहीं महिलाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था.

घाट पर तैनात रही NDRF-SDRF
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ, गोताखोर, पुलिस के जवान लगातार नदी और घाटों पर निगरानी बनाए रहे. इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार, आईजी रेंज जे. रविंद्र गौड़, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल समेत तमाम अधिकारियों ने निगरानी रखी. घाटों पर महिलाओं ने परंपराओं के अनुसार व्रत पारण किया, श्रद्धालु पैदल चलते हुए नंगे पैर तालाब घाटों पर पहुंचे और उगते सूरज को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की गई.

संतान की सुख समृद्धि के लिए होता है व्रत 
छठ का ये पर्व संतान की सुख समृद्धि, अच्छे सौभाग्य और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है. साथ ही यह व्रत पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए भी रखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने से तेज, आरोग्यता और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रह को पिता, पूर्वज, सम्मान का कारक माना जाता है. साथ ही छठी माता की अराधना से संतान और सुखी जीवन की प्राप्ति होती है. इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह पर्व पवित्रता का प्रतीक है.

ये भी पढे़ं: Noida News: नोएडा में हादसों का रविवार, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
गाजीपुर में LPG के लिए हाहाकार, 10 दिन की वेटिंग, प्रशासन बोला- कमी नहीं, सिर्फ पैनिक है
गाजीपुर में LPG के लिए हाहाकार, 10 दिन की वेटिंग, प्रशासन बोला- कमी नहीं, सिर्फ पैनिक है
योगी सरकार का गोतस्करों पर कड़ा प्रहार! 35 हजार से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे, 14 हजार से ज्यादा केस दर्ज
योगी सरकार का गोतस्करों पर कड़ा प्रहार! 35 हजार से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे, 14 हजार से ज्यादा केस दर्ज
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget