एक्सप्लोरर

बच्चों का हैरत अंगेज कारनामा, ऑनलाइन गेम के दौरान खरीदे 11 लाख के हथियार

यूपी से तीन अलग अलग हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं. यहां बच्चों के ऑनलाइन गेम खलने की आदत अभिभावकों पर भारी पड़ी है.

लखनऊ:  बच्चों में ऑनलाइन गेम खेलने की आदत माता-पिता के लिये परेशानी का सबब बनती जा रही है. यही नहीं, मोबाइल गेम खेलते-खेलते बच्चों ने ऐसा काम कर डाला कि आप भी हैरान रह जाएंगे. बच्चों ने गेम खेलते-खेलते तकरीबन 11 लाख रुपये से ज्यादा के हथियार खरीद लिए. यही नहीं, करीब एक लाख रुपये के ऑनलाइन 5जी मोबाइल भी खरीद डाले. खाता खाली होने के बाद जब बच्चों के माता-पिता को इसकी जानकारी लगी तो उनके होश उड़ गये. झांसी में साइबर थाने में ऐसी ही शिकायत दर्ज हुई है. इस तरह के तीन मामले ललितपुर, झांसी व जालौन में सामने आए हैं. साइबर टीम इस मामले की जांच में जुट गई है. 

पूरे घटनाक्रम की बात करें तो साइबर थाना पुलिस की जांच में ये जानकारी सामने आई है कि, ऑनलाइन खरीदारी के बाद बच्चे बैंक से आने वाले मैसेज तक को हट देते थे. बच्चों के माता-पिता ने जब खाते की स्टेटमेंट निकाले तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. इस मामले में अभिभावकों की अनदेखी भी सामने आई है. उन्होंने मैसेज देखने की भी जहमत नहीं उठाई, जिस कारण बच्चे लगातार खरीदारी करते रहे.  

पहला मामला
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक ठेकेदार को पुत्र ने ऑनलाइन गेम खेलना शुरू किया. इसकी आदत उसे इस कदर लगी कि, उसने स्टेज पार करते-करते गेम में प्रयोग किए जाने वाले हथियार व मोबाइल खरीद डाले. पिता के खाते से बेटे ने करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च कर डाले. इस बारे में जब उनके पिता को जानकारी मिली तो वे घबरा गये. बैंक से शिकायत के बाद उन्होंने साइबरे थाने में मामला दर्ज करवाया.

दूसरा मामला
झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली हेमा के भतीजे ने भी ठीक ऐसा ही काम किया. उसने भी ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलने के बाद सात लाख रुपये से ज्यादा के हथियार और 5जी मोबाइल खरीद लिया. जब खाते से रकम निकलने की जानकारी सामने आई तो बुआ परेशान हो गईं. शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की. इस दौरान पता चला कि, उसने पर्सनल आईडी बनाकर कई हथियार खरीद डाले.

तीसरा मामला
वहीं जालौन के रहने वाले रामलखन के पुत्र ने दो लाख की खरीदारी कर डाली. वह भी खाते से रकम गायब देखकर घबरा गए. साइबर पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में माता-पिता को जानकारी दी. 

पूछताछ में आया सामने

पुलिस ने बच्चों से ऑनलाइन गेम खेलने की बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि कई गेम ऐसे हैं, जिन्हें प्ले स्टोर से डाउनलोड करने से पहले फीस जमा करनी पड़ती है. इस गेम में शुरुआती स्टेज फ्री होती हैं. वहीं, अगली स्टेज में जाने के लिए पैसा जमा करना पड़ता है. जैसे गन, बंदूक, तोप और कारतूस खरीदने के लिए शुल्क जमा करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून को मौजूदा MLA के लिए भी लागू कर दिया जाए तो बीजेपी के आधे विधायक हो जाएंगे अयोग्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डिप्टी CM कर रहे शंकराचार्य को फंसाने की साजिश', अखिलेश यादव ने BJP को घेरा
'डिप्टी CM कर रहे शंकराचार्य को फंसाने की साजिश', अखिलेश यादव ने BJP को घेरा
राम मंदिर ट्रस्ट की पहल, संरक्षित किए जाएंगे पत्थरों को तराशने वाले औजार और मशीन
राम मंदिर ट्रस्ट की पहल, संरक्षित किए जाएंगे पत्थरों को तराशने वाले औजार और मशीन
एक्स मुस्लिम 'सलीम वास्तिक' मामले में यति नरसिंहानंद गिरि की CM योगी को चुनौती, 'मेरा कत्ल करके...'
एक्स मुस्लिम 'सलीम वास्तिक' मामले में यति नरसिंहानंद गिरि की CM योगी को चुनौती, 'मेरा कत्ल करके...'
अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप
अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इजरायल ने हमें धोखा दिया, अगर PM के एयरक्राफ्ट को कुछ...', ईरान पर हमले को लेकर भड़के ओवैसी, सरकार से की ये मांग
'इजरायल ने हमें धोखा दिया, अगर PM के एयरक्राफ्ट को कुछ...', ईरान पर हमले को लेकर भड़के ओवैसी, सरकार से की ये मांग
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
Trump on Iran War: ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, बराक ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर....वीडियो वायरल
इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर....वीडियो वायरल
Embed widget