एक्सप्लोरर

Chitrakoot: चित्रकूट में रोडवेज बस को रोककर पथराव, कंडक्टर से मारपीट कर छीने 14 हजार रुपये, जानें- पूरा मामला

Chitrakoot News: पुलिस के मुातबिक जीरो रोडवेज की बस पर दो लड़कों से वाद विवाद हुआ था जिस पर उन लड़कों ने स्थानीय कुछ लड़कों को बुलाकर बस पर तोड़फोड़ की है. बस कंडक्टर ने लूट का आरोप लगाया है

Chitrakoot News: यूपी के चित्रकूट में जीरो डिपो की बस में यात्रा कर रहे तीन युवकों का टिकट को लेकर कंडक्टर से विवाद हो गया, जिसके बाद उन्होंने रास्ते में अपने साथियों बुलाकर बस पर पथराव किया और कंडक्टर के साथ मारपीट की. यहीं नहीं आरोपी कंडक्टर से टिकट के पैसे भी लेकर फरार हो गए. ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई हैं. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपियों को तलाश की जा रही हैं. 

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पराग डेरी के पास का है जहां जीरो डिपो की बस बांदा की तरफ से चित्रकूट बस स्टैंड जा रही थी, तभी पराग डेरी के पास बस में बैठे  दो बदमाशों ने बस को रुकवा लिया. जिसके बाद वहां पर उनके साथी भी पहुंच गए. इसके बाद बदमासों ने बस ड्राइवर और कंडक्टर की बुरी तरह पिटाई कर डाली और बस पर भी पथराव किया. 

रोडवेज बस को रुकवाकर पथराव

पीड़ित बस ड्राइवर लोकु मिश्रा ने बताया है कि वह जीरो रोडवेज की बस लेकर कंडक्टर राघवेंद्र के साथ बांदा से प्रयागराज के लिए जा रहे थे तभी बांदा से दो युवक बस में बैठ गए. इसके बाद उनका कंडक्टर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी बीच उन्होंने रास्ते में अपने साथियों को बुला लिया और बस को रुकवाकर उस पर पथराव करने लगे. इन बदमाशों ने कंडक्टर को बस से उतार कर उसके साथ मारपीट की और उसके पास मौजूद बैग में से टिकट के पैसे लेकर फरार हो गए. कंडक्टर के बैग में करीब 14 हजार रुपये थे, जिन्हें आरोपी छीनकर भाग गए. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दी है. बस कंडक्टर के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दिया है. ये घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडे का कहना है कि जीरो रोडवेज की बस पर दो लड़कों से वाद विवाद हुआ था जिस पर उन लड़कों ने स्थानीय कुछ लड़कों को बुलाकर बस पर तोड़फोड़ की है. बस कंडक्टर ने लूट का आरोप लगाया है उसकी जांच की जा रही है. जल्दी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान होंगे पीएम मोदी, जानें- कब भेजा जाएगा आमंत्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरोहा में बेवफाई का खौफनाक अंत! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, फिर शव के पास सोई
अमरोहा में बेवफाई का खौफनाक अंत! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, फिर शव के पास सोई
बाबा साहेब के प्रपौत्र से अखिलेश यादव की मुलाकात पर आई बसपा की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
बाबा साहेब के प्रपौत्र से अखिलेश यादव की मुलाकात पर आई बसपा की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 44 साल पुराने नोएडा भूमि अधिग्रहण मामले में किसानों का मुआवजा बढ़ाया
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 44 साल पुराने नोएडा भूमि अधिग्रहण मामले में किसानों का मुआवजा बढ़ाया
संगीत सोम ने डॉ. अंबेडकर को 'भूमाफिया' बताकर किया अपमान! जानें- क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
संगीत सोम ने डॉ. अंबेडकर को 'भूमाफिया' बताकर किया अपमान! जानें- क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

वीडियोज

Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में एक महीने में तीसरी बार बढ़े LPG के दाम, जानें 11KG का सिलेंडर कितने में मिल रहा?
पाकिस्तान में एक महीने में तीसरी बार बढ़े LPG के दाम, जानें 11KG का सिलेंडर कितने में मिल रहा?
Pawan Singh: पवन सिंह को BJP में कौन सा पद मिलेगा? मनोज तिवारी बोले- 'भाजपा उन्हें जल्द…'
पवन सिंह को BJP में कौन सा पद मिलेगा? मनोज तिवारी बोले- 'भाजपा उन्हें जल्द…'
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
न्यूजीलैंड ने किया सबसे बड़ा रन चेज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड टूटा; अमेलिया केर ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड ने किया सबसे बड़ा रन चेज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड टूटा; अमेलिया केर ने रचा इतिहास
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे अजय देवगन, दृश्यम 3 से लेकर गोलमाल 5 तक ये है लिस्ट
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे अजय देवगन, दृश्यम 3 से लेकर गोलमाल 5 तक ये है लिस्ट
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी
खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी
Bihar Jobs 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 92 हजार मिलेगी सैलरी; ये करें अप्लाई
बिहार में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 92 हजार मिलेगी सैलरी; ये करें अप्लाई
Embed widget