एक्सप्लोरर

Chitrakoot News: मोबाइल चोरी का विरोध करने पर गला घोंटकर शख्स को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार

Chitrakoot Crime News: एसपी ने बताया कि परिजनों ने 2 लोगों को नामजद किया है जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Uttar Pradesh News: यूपी के चित्रकूट (Chitrakoot) जनपद में मोबाइल चोरी के विरोध करने पर घर के बाहर अपनी झोपड़ी में सो रहे अधेड़ को रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया गया. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (Chitrakoot Police) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गला घोंटने वाली रस्सी को भी मौके से बरामद कर लिया है. घटना मऊ थाना क्षेत्र के हटवा गांव की है जहां रजवा उर्फ राजा नाम के व्यक्ति का शव उसकी झोपड़ी पर पड़ा मिला है और उसके गले पर रस्सी फंसी हुई थी जिसे देखकर परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है.

परिजनों ने क्या बताया
पीड़ित परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाला गणेश नाम का व्यक्ति उनके घर पर मोबाइल चोरी करने की नीयत से घुस आया था जिसका विरोध मृतक रजवा ने किया था जिस पर आरोपी गणेश के पिता ने उनसे माफी मांग ली थी और मामला शांत हो गया था, लेकिन यह बात आरोपी गणेश को नागवार गुजरी थी. बीते 25 दिसंबर को मृतक रजवा को आरोपी गणेश ने पकड़कर बेरहमी से पिटाई कर दी थी जिसकी शिकायत उसने मऊ थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी. 

परिजनों ने आगे बताया कि, आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था जिस पर मृतक रजवा के परिजनों ने फिर से पुलिस थाने में तहरीर देकर अपने साथ किसी अनहोनी होने की बात कहकर आरोपी गणेश पर कार्रवाई करने की मांग की थी, जिसके बाद कल पहुंची पुलिस ने घटना में दोनों पक्षों से पूछताछ की थी, लेकिन आरोपी गणेश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद मनबढ़ गणेश ने पुलिस के जाते ही उसे देख लेने की धमकी दी थी. 

परिजनों ने बताया कि इसके बाद रात में मृतक रजवा खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर बनी झोपड़ी पर सोने चला गया था, जब सुबह उसके परिजनों ने रजवा को मृत अवस्था में खटिया पर पड़ा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से मामले की जांच करना शुरू कर दिया है. मृतक के शव के पास से गला घोंटने वाली रस्सी को भी पुलिस ने बरामद किया है.

एसपी ने क्या बताया
वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला का कहना है कि, हटवा गांव में रजवा नाम के व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के हत्या की आशंका जताई जा रही है जिस पर परिजनों ने 2 लोगों को नामजद किया है जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

PM Modi Mother Dies: पीएम मोदी के मां के निधन पर केशव प्रसाद ने जताया दुख, प्रभु राम से की ये प्रार्थना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget