एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती में प्रतिमा ले जाते समय मस्जिद पर गिरा गुलाल, आपस में भिड़े दो पक्ष के लोग

Basti News: बस्ती में लक्ष्मी पूजा के लिए प्रतिमा ले जाते समय दो समुदाय के बीच झड़प हो गई. जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. फिलहाल शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लक्ष्मी पूजा के लिए प्रतिमा ले जाने के दौरान दो समुदाय के लोग आमने सामने हो गए. आरोप है की प्रतिमा ले जाते समय गुलाल मस्जिद पर पड़ गया था. गुलाल मस्जिद पर पड़ने से अराजक तत्वों की वजह से मामले ने तूल पकड़ लिया. इस दौरान दोनों समुदायों में ईंट, पत्थर, लाठी और डंडे चलने लगे. जिससे दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं. मामले की गंभीरता देखते हुए मौके स्थल पर उच्च अधिकारियों का जमावड़ा लग गया और कुछ लोगों की गिरफ्तारी कर पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है.

एक तरफ जिले में लक्ष्मी पूजा की धूम रहती है, लोग अपनी आस्था के अनुसार लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित कर उनका पूजा पाठ करते हैं. रुधौली थाना क्षेत्र के तिगोड़िया गांव में ग्रामीणों द्वारा लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने लायी जा रही थी. इस दौरान अबीर उड़ाया जा रहा था, जिसका कुछ अंश मस्ज़िद की दीवाल पर और दीवाल के अंदर चला गया. अबीर जाने के बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए. 

समझा-बुझाकर मामले को शान्त कराने की कोशिश

पहले मामला बातचीत से निपटाने का प्रयास किया गया, लेकिन तभी सौहार्द बिगाड़ने वाले कुछ अराजकतत्वों द्वारा मामले को तूल दिया जाने लगा और फिर दोनों पक्षो में जमकर ईंट, पत्थर, लाठी-डंडे चलना शुरू हो गया. पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया. विवाद के दौरान दोनों पक्षों से लोगों को चोटें भी आयी. घटना की जानकारी मिलते ही रुधौली थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शान्त करने की कोशिश की और घटना की जानकारी जिले के मुख्यालय पर बैठे अधिकारियों को दी. घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आलाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभला.

घटना में घायल हुए कई लोग

बता दें कि मामले में कुछ गांव के लोगों द्वारा सौहार्द को बिगाड़ने के लिए कुछ लोगों को उकसाया गया. जिसके बाद अबीर फेकने के मामले को तूल पकड़ा दिया गया और देर रात जिले में बात आग की तरह फैल गयी. इस घटना में दोनों पक्ष के आधा दर्जन भर लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंचे डीएम अन्द्रा वामसी, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीएम कमलेश चंद्र, एसडीएम आशुतोष तिवारी, सीओ प्रीति खरवार ने मोर्चा संभाल लिया. 

गांव में तैनात किया गया भारी पुलिस बल

घटना को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. गांव के भीतर लोग अपने घरों में दुबक गए. जिससे पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया. पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया रूधौली, वाल्टरगंज और सोनहा थाने की फोर्स को गांव में तैनात कर दिया गया है. घटना के बावत अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि तिगोड़िया गांव में एक पक्ष लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित करने के लिए ले जा रहा था. इसी दौरान गुलाल के छीटें मस्जिद की दीवाल पर पड़ गए थे. जिसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ है, जिसमें दोनों पक्षों से लोगों को चोट आई है. गांव में भारी मात्रा में फोर्स को तैनात कर दिया गया है और एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: सीएम नीतीश के बयान पर सपा सांसद डिंपल यादव का नरम रुख? कह दी ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
गाजीपुर में LPG के लिए हाहाकार, 10 दिन की वेटिंग, प्रशासन बोला- कमी नहीं, सिर्फ पैनिक है
गाजीपुर में LPG के लिए हाहाकार, 10 दिन की वेटिंग, प्रशासन बोला- कमी नहीं, सिर्फ पैनिक है
योगी सरकार का गोतस्करों पर कड़ा प्रहार! 35 हजार से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे, 14 हजार से ज्यादा केस दर्ज
योगी सरकार का गोतस्करों पर कड़ा प्रहार! 35 हजार से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे, 14 हजार से ज्यादा केस दर्ज
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget