एक्सप्लोरर

CM धामी के निर्देश पर जिले में 30 से अधिक अवैध मदरसों पर लगा ताला, मदरसा संचालकों में मची हड़कंप

Uttarakhand: राज्य में सीएम धामी के निर्देश के बाद से ही अवैध मदरसों के खिलाफ ताबड़तोड़ तरीके से कार्रवाई की जा रही है. उधम सिंह नगर जनपद समेत कई जिलों में प्रशासन ने 30 से ज्यादा मदरसों को सीज किया.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन किया जा रहा है. इसी क्रम में उधम सिंह नगर जनपद में जगह-जगह पर प्रशासन द्वारा करवाई करते हुए 30 से अधिक मदरसों को सीज किया है, जबकि किच्छा क्षेत्र में टीम द्वारा दस मदरसों को सीज किया गया है. अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई से मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया है.

उधम सिंह नगर जनपद के जिलाधिकारी एवं एसएसपी के निर्देश पर प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा अवैध मदरसे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन के निर्देश पर काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, और नानकमत्ता क्षेत्र में अब तक 30 से अधिक अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उन्हें सीज कर दिया है. 

प्रशासन ने 10 अवैध मदरसों पर की कड़ी कार्रवाई
किच्छा क्षेत्र में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी एवं प्रशिक्षुक आईपीएस निशा यादव के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ टीम ने सिरौली कला, सुनेहरी, गडरिया बाग नूरपुर, दरऊ समेत कई स्थानों पर छापेमारी कर दस अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया. जबकि कई अन्य मदरसों को नोटिस जारी किये गए.

अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन द्वारा जनपद के कई स्थानों पर फोर्स के साथ कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई में खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, किच्छा, पंतनगर समेत कई कोतवाली एवं थानो के साथ साथ पीएसी फोर्स भी मौके पर मौजूद थी.

अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 2 टीमें बनाई
अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने टीम को दो टीमों में बांट दिया था. एक टीम का नेतृत्व एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा और सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी कर रहे थे. जबकि दूसरी का नेतृत्व प्रशिक्षुक आईपीएस निशा यादव और तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी कर रहे थे. दोनों ही टीमों ने अलग अलग इलाकों में अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की.

एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अवैध रूप से संचालित होने वाले मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में उधम सिंह नगर जनपद में भी कार्रवाई गतिमान है. आज हमारे दो टीमों किच्छा के अलग-अलग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10 से अधिक अवैध मदरसों को सीज किया है. उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर अवैध मदरसों को सरकारी जमीन पर चलाए जा रहे हैं, ऐसे मदरसों को भी चिन्हित किया गया है. ताकि भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जा सके.

(उधम सिंह नगर से वेदप्रकाश यादव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 'सत्ता भी गंवानी पड़ेगी तो कोई समस्या नहीं' अयोध्या में यह बात क्यों बोल गए सीएम योगी आदित्यनाथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
महोबा: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
Uttarakhand News: रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
Moradabad News: कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget