एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: अयोध्या पहुंचे CM प्रमोद सावंत का एलान, गोवा के लोगों को रामलला का मुफ्त दर्शन कराएगी सरकार

Ayodhya News: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रामलला का दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को गोवा का पूरा माहौल राममय हो गया था.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. राम मंदिर का विधिवित उद्घाटन 22 जनवरी को हुआ था. प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही भगवान रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (CM Pema Khandu ) ने कैबिनेट सहयोगियों के साथ राम मंदिर का दर्शन किया था. गुरुवार (15 फरवरी) को गोवा (Goa) कैबिनेट राम नगरी अयोध्या पहुंची. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) सहित कैबिनेट ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई. 2 घंटे विलंब से पहुंची गोवा कैबिनेट का महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया.

रामलला के दरबार में गोवा सरकार

गोवा कैबिनेट की अगवानी यूपी के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा और अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने की. एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद माहौल नारों से गुंजयमान हो गया. मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट ने जय श्री राम के उद्घोष किए. पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा के राम भक्तों को बड़ी सौगात दे दी. उन्होंने कहा कि अयोध्या का नाम मुख्यमंत्री देव दर्शन योजना में शामिल किया जाएगा. मुख्यमंत्री देव दर्शन योजना के तहत गोवा सरकार रामलला का दर्शन मुफ्त कराएगी.

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने की घोषणा

अयोध्या में गोवा भवन बनाने के लिए उन्होंने यूपी सरकार से जमीन देने की मांग की. उन्होंने कहा कि गोवा से अयोध्या आनेवाले राम भक्तों को भवन में ठहरने की व्यवस्था होगी. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रामलला का दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय गोवा का पूरा माहौल राममय हो गया था. उन्होंने राम मंदिर के दर्शन पर खुशी जताई. गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की पवित्र भूमि पर आने का मौका मिला.

देव दर्शन योजना में अयोध्या का नाम

22 जनवरी को गोवा का हर गांव राममय हो गया था. हर मंदिर में राम की पूजा हो रही थी. सुबह में राम पूजन और शाम को दीपोत्सव का आयोजन किया गया. सभी धर्म के लोगों ने रामलला का उत्सव मनाया. उन्होंने राम मंदिर को राष्ट्र मंदिर बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा की पूरी पूरी कैबिनेट अयोध्या आई है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत आभार व्यक्त करता हूं कि अयोध्या आने और रामलला के दर्शन करने का मौका दिया. 

UP News: 21 फरवरी को कानपुर देहात में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी से मिलेगा मड़ौली कांड पीड़ित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget