एक्सप्लोरर

Chamoli Glacier Burst: चमोली एवलांच हादसे पर सीएम धामी बोले- राहत और बचाव कार्य जारी, सेना से मांगी मदद

Chamoli Glacier Burst: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया और श्रमिकों के सुरक्षित होने की प्रार्थना की है. उन्होंने कहा कि ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है.

Chamoli Glacier Burst: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हो गया है. जहां माणा गांव के नजदीक अचानक ग्लेशियर टूटने से बर्फ में 57 मजदूर दब गए है. इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया और श्रमिकों के सुरक्षित होने की प्रार्थना की है. उन्होंने कहा कि ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा- 'जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है. भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं.' 

सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख
सीएम धामी ने कहा कि "इस हादसे में 16 मजदूरों को बचा लिया गया है. सभी तैयारियां कर ली गई हैं. हम ITBP से मदद ले रहे हैं. जिला प्रशासन और सभी अन्य लोग संपर्क में हैं और हम जल्द से जल्द सभी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.  सभी मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है. हम प्रार्थना करते हैं कि सभी मजदूर सुरक्षित हों. आपदा प्रबंधन की टीम लगातार कोशिश कर रही है. स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं.   

चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, सड़क निर्माण में लगे 57 मजदूर बर्फ में दबे

ये हादसा माणा गांव के पास हुआ है. इस हादसे में 16 मजदूरों को बचा लिया गया है हालांकि 41 मज़दूर अब भी बर्फ में फंसे हैं. चमोली में मौसम खराब होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य करने में काफी दिक्कतें हो रही है. बर्फबारी की वजह से हनुमान चट्टी के पास से रास्ता बंद हो गया है. जिसकी वजह से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल पर पहुंचने में दिक्कतें हो रही है. वहीं बर्फबारी की वजह से हेलीकॉप्टर से भी मदद नहीं हो पार रही है. ऐसे में वहां तक जाने में परेशानी हो रही है, 

बीआरओ मेजर प्रतीक काले ने बताया गया कि बीआरओ के 57 मजदूर कार्य कर रहे थे. इस दौरान हिमस्खलन होने से कार्य कर रहे मजदूरों में से 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, शेष मजदूरों को रेस्क्यू करने का कार्य गढ़वाल 9 ब्रिगेड तथा बीआरओ के द्वारा किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते हैं SDRF कमांडेंट के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए नजदीकी पोस्ट जोशीमठ से  SI देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं. साथ ही गौचर एवम सहस्रधारा, देहरादून पोस्ट पर हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को तैयार कर दिया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
Moradabad News: कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
Mahoba News: घर जमाई बनने से इनकार पर बवाल, पत्नी ने मायके वालों संग बीच सड़क पति और सास को पीटा
घर जमाई बनने से इनकार पर बवाल, पत्नी ने मायके वालों संग बीच सड़क पति और सास को पीटा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget