एक्सप्लोरर

Uttarakhand: पीएम मोदी 12 अक्टूबर को करेंगे पिथौरागढ़ का दौरा, सीएम धामी ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा करने वाले हैं. उनकी यात्रा से पहले राज्य सरकार तैयारियों में जुटी हुई है, इसको लेकर सीएम धामी ने मंगलवार को बैठक भी की.

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 12 अक्टूबर को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. इसको लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने मंगलवार (10 अक्टूबर) को पिथौरागढ़ पहुंच कर तैयारियों की समीक्षा बैठक की. उन्होंने स्पोर्ट्स स्टेडियम जनसभा स्थल का निरीक्षण किया. बीजेपी कार्यालय में सीएम धामी के अलावा सांसद अजय टम्टा, मंत्री गणेश जोशी, बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सीएम ने इस बैठक में कार्य़कर्ताओं से अपील की कि वे जिले से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर आएं.

सीएम धामी ने बताया कि पीएम मोदी के आगमन के लिए पूरा उत्तराखंड प्रतीक्षा में रहता है और इस बार भी खुशी का माहौल है. उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड का तेजी से विकास हुआ है. केदार खंड के चारों धाम, ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश, कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, केदारनाथ का पुर्ननिर्माण, बद्रीनाथ का मास्टर प्लान, देहरादून हवाई अड्डे का विस्तारीकरण, हेमकुंड और केदारनाथ दोनों जगह के लिए रोपवे का शिलान्यास सारे काम तेजी से हुए हैं.

राज्य में बही विकास की गंगा- सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि जिस प्रकार से विकास की गंगा बही है. लोगों के लिए सुविधा हुई है. पूरे देश भर से आने वाले तीर्थयात्री एक अच्छा अनुभव लेकर जाते हैं. उसका परिणाम है कि इस साल चार धाम यात्रा में 47 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं. अभी यात्रा अवधि में एक महीने और 10 दिन का समय बचा हुआ है. पीएम मोदी का ज्योलिंकांग और पार्वती कुंड का दौरा प्रस्तावित है.

पीएम मोदी की यात्रा से बड़ेगा पर्यटन- सीएम धामी
उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के बाद पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड पूरे भारत और विश्व में चमकेगा. उन्होंने विकास के नौ रत्न हमारे राज्य को दिए हैं. उन नौ रत्नों में मानसखंड को शामिल किया गया है. पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज बनना है. ऐसे अनेकों कार्य आगे बढ़े हैं.टनकपुर से पिथौरागढ़ ऑल वेदर रोड का निर्माण होने से स्थानीय लोग और यहां आने वाले लोगों को बड़ी आसानी होती है. कुमाऊं में एम्स का सेटेलाइट सेंटर बनना है.''

ये भी पढ़ेंUP News: पुलिस के लिए सिरदर्द बना था माफिया अशरफ का साला सद्दाम, बरेली से बदांयू जेल में शिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 6 लोंगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
Live: चमोली हादसे में 6 लोंगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget