एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने किया अभ्युदय योजना का शुभारंभ, गरीब छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह अभ्युदय योजना का शुभारंंभ किया. इस योजना के तहत गरीब प्रतियोगी छात्रों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी.

लखनऊ. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' का शुभारंभ किया. इस योजना के तहत आर्थिक रूप से गरीब प्रतियोगी छात्रों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा मिलेगी. यूपी सरकार की इस योजना को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. मात्र 5 दिनों के अंदर ही पांच लाख से ज्यादा युवाओं ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हुई थी. कक्षाएं कल से शुरू हो जाएंगी.

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छात्रों के साथ संवाद भी किया. योगी ने कहा कि समग्र विकास के लिए अभ्युदय योजना 'पथ प्रदर्शक' है. योगी ने आगे कहा कि जब कोरोना काल में राजस्थान के कोटा में हजारों छात्र फंस गए थे, तब हमने यूपी में ऐसी ही कोचिंग सुविधा देने का फैसला किया था. उन्होंने कहा कि कक्षाएं कल से शुरू हो जाएंगी. मैं सभी को यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि ये कक्षाएं उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करेंगी. सीएम ने आगे कहा कि इस योजना को बजट सत्र में ना सिर्फ तारीफ मिली, बल्कि इसके लिए स्पेशल पैकेज का भी एलान किया गया.

बता दें कि इस योजना के तहत सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग कराई जाएगी. अभ्यर्थी http://abhyuday.up.gov.in लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

इन परीक्षाओं की कराई जाएगी तैयारी

  • संघ लोक सेवा आयोग, यूपी लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समेत अन्य भर्ती बोर्ड संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाएं
  • NTA द्वारा आयोजित जेईई और नीट
  • एनडीए, सीडीएस, अर्धसैनिक, केंद्रीय पुलिस बल, बैंकिंग, एसएससी, बीएड, टीईटी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं
  • संघ लोक सेवा आयोग, यूपी लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षाएं व साक्षात्कार की भी तैयारी कराई जाएगी

इस योजना के तहत एडमिशन लेने वाले छात्रों को आईएएस, आईपीएस, भारतीय वन सेवा, पीसीएस, पीपीएस के अधिकारी पढ़ाएंगे. इसके अलावा रिटायर्ड अधिकारी और सब्जेक्ट एक्सपर्ट भी छात्रों की क्लास लेंगे.

ये भी पढ़ें:

टूलकिट मामला: दिशा रवि के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, शायराना अंदाज में कही ये बात

विदेशी पर्यटकों के न आने से व्यापारी निराश, जानें- कोरोना के बाद कितना बदला ताजमहल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वेज बिरयानी नहीं, वेज पुलाव लिखिए', हरिद्वार में बिरयानी शब्द पर विवाद, सड़कों पर उतरे साधु-संत
'वेज बिरयानी नहीं, वेज पुलाव लिखिए', हरिद्वार में बिरयानी शब्द पर विवाद, सड़कों पर उतरे साधु-संत
Kanpur News: सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी विशेषाधिकार हनन मामला, विधानसभा सचिवालय ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
कानपुर: सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी विशेषाधिकार हनन मामला, विधानसभा सचिवालय ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
Aligarh News: मंत्री सुरेंद्र दिलेर की कार्यशैली की हो रही तारीफ, इन तस्वीरों ने जीता जनता का दिल
अलीगढ़: मंत्री सुरेंद्र दिलेर की कार्यशैली की हो रही तारीफ, इन तस्वीरों ने जीता जनता का दिल
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget