एक्सप्लोरर

कल दिल्ली में CM के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे सीएम योगी, जानिए वजह

दिल्ली में 27 साल बात बीजेपी सत्ता में वापस आई है और अब गुरुवार को राज्य में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा. लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल नहीं होंगे.

Delhi CM Oath Ceremony: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुधवार को विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली के लिए अपने सीएम की घोषणा करेगी, जिसके बाद 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा. भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे. 

दरअसल, यूपी में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. बजट सत्र की शुरूआत मंगलवार को हुई थी. अब गुरुवार को विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना राज्य का बजट पेश करेंगे. यूपी का बजट पेश होने की वजह से सीएम योगी आदित्यानाथ दिल्ली के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने नहीं जाएंगे.

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दिन रामलीला मैदान और उसके आसपास 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. अधिकारी ने आगे बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा दिन के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियां भी तैनात की जाएंगी. दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिपरिषद के साथ 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे.

कई स्तरों पर सुरक्षा बैरिकेड्स लगाए 
यह समारोह शाम करीब 4:30 बजे होने की उम्मीद है और इसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया, 'अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों के साथ 5,000 से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. गणमान्य व्यक्तियों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई स्तरों पर सुरक्षा बैरिकेड्स लगाए जाएंगे.'

महाकुंभ में आईं महिलाओं की तस्वीरें बेचे जाने की खबर पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से की ये मांग

बता दें कि इस शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा डिप्टी सीएम भी शामिल होंगे. इससे पहले दिल्ली में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक भी होगी. सूत्रों की माने तो एनडीए नेताओं की बैठक के बाद भोजन की व्यवस्था भी की गई है. बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली में 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर कई जगह से घंसा, बरसात में पानी भी भरा
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर कई जगह से घंसा, बरसात में पानी भी भरा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget