एक्सप्लोरर

समीक्षा बैठक में इस मुद्दे पर चिंतित हुए सीएम योगी, कहा- 'कराई जाए नियमित कर्मचारियों की तैनाती'

UP CM Meeting: उत्तर प्रदेश में तीन जिलों में बन रहे नए विश्वविद्यालयों का निर्माण कार्य को लेकर आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक की. जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री समेत कई दिग्गज मौजूद रहे.

Uttar Pradesh News Today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (30 दिसंबर) को एक अहम बैठक की. इसमें उन्होंने प्रदेश में तीन नए विश्वविद्यालयों के भवन के निर्माण की प्रगति, कर्मचारियों की व्यवस्था और संचालन के संबंध में जानकारी हासिल की. जिसमें मां पाटेश्वरी विवि बलरामपुर, मां विंध्यवासिनी विवि मीरजापुर और गुरु जंभेश्वर विवि मुरादाबाद शामिल हैं.

इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से वहां कराए जा रहे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी हासिल की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कुलपतियों को निर्माण कार्य समय पर पूरा करने और गुणवत्ता का हर हाल खास ध्यान रखने के निर्देश दिए. 

'निर्माण कार्य की लगातार हो समीक्षा'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यथान ने कहा कि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जाएं. उन्होंने निर्देश दिए कि पहले चरण में एकेडमिक और प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जाए. द्वितीय चरण में कुलपति, फैकल्टी, गेस्ट हाउस और तीसरे चरण में छात्रावास के निर्माण का कार्य संपन्न कराया जाए. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यथान ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, कार्यदायी संस्था और स्थानीय प्रशासन की कमेटी बनाकर निर्माण कार्य की समय-समय पर समीक्षा की जाए. उन्होंने कुलपतियों को प्रतिदिन या दो दिन में निर्माण कार्यों का अवलोकन करते रहने को कहा. जिससे यह सुनिश्चित हो कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो और समय से पूरा हो जाए.

'उच्च शिक्षा विभाग करे मॉनीटरिंग'
इस दौरान सीए योगी ने कहा कि हर 15 दिन पर उच्च शिक्षा विभाग से इसकी मॉनीटरिंग की जाए. कार्य में किसी भी बाधा की स्थिति में कुलपति जिलाधिकारी-प्रमुख सचिव से संवाद स्थापित करें. निर्माण कार्य में किसी भी परिवर्तन के लिए शासन से संपर्क करें. शासन स्तर से कार्यदायी संस्थाओं को इसके लिए दिशा-निर्देश दिए जाएं. उन्होंने आगे कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के मंत्रीगण भी समय-समय पर इन विश्वविद्यालयों में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों में नियमित कर्मचारियों की जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए, जिससे अन्य कार्य भी सुगमता से संचालित हो पाएं. उन्होंन कहा कि इनके लिए अस्थायी व्यवस्था भी तत्काल मुहैया कराई जाए. मुख्यमंत्री ने कुलपतियों को आवासीय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

'कुलपतियों के बीच स्थापित हो संवाद'
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों के कमांड एरिया में आने वाले महाविद्यालयों के संबद्धता की औपचारिकताओं से जुड़ी कार्रवाई जल्द पूरी कर ली जाएं. उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों के कुलपति और अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक करें और उनका भी सहयोग लें.

कुलगीत को लेकर विशेष निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्वविद्यालय का लोगो, सूत्रवाक्य और कुलगीत तैयार कराए जाएं. इसके लिए विश्वविद्यालय- महाविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित हों. कुलगीत के निर्माण में विद्वानों की भी मदद ली जाएं. इसे वहां की पौराणिकता और संबंधित जनपद के विरासत को ध्यान में रखकर बनाया जाए.

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलगीत के माध्यम से विरासत के प्रति गौरव का भाव भी जागृत होना चाहिए. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्थापित होने के बाद वहां से किसी भी अतिथि को दिए जाने वाले उपहार में लोगो का उपयोग अनिवार्य रूप से हो. बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री रजनी तिवारी और कई विश्वविद्यालयों के कुलपति भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ से पहले हुआ 'कुंभ' और 'गंगा' का जन्म, मेले में मजदूरी करती हैं इनकी मां

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

Embed widget