एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- 'बेशर्मीपूर्ण बयान ही उनकी...'

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मलिन-दलित बस्तियों में जाकर पहले उनकी सुनिए, फिर अपनी कहिए. केंद्र व राज्य की योजनाओं, रोजगार व कनेक्टिविटी से अवगत कराइए.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दुष्कर्म और छेड़खानी की कुछ घटनाओं में राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर पर जुड़े लोगों की भूमिका की ओर संकेत करते हुए तंज किया कि अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज की घटना ही समाजवादी पार्टी का 'नवाब ब्रांड' है, यही सपा की असली पहचान है.

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान-2024 की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सपा पर जमकर प्रहार किया. हाल में कन्नौज में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव द्वारा नौकरी देने के नाम पर एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म, अयोध्या में एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म मामले में सपा से जुडे एक कारोबारी की गिरफ्तारी और लखनऊ के गोमतीनगर में बारिश के दौरान छेड़छाड़ के मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज की घटना ही समाजवादी पार्टी का 'नवाब ब्रांड' है.''

अखिलेश यादव पर पलटवार
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा, ''कोलकाता की अराजकता पर चिकित्सक व आधी आबादी आंदोलित है, लेकिन सपा मुखिया दुष्कर्मियों व कोलकाता सरकार का बचाव कर रहे हैं.'' सीएम योगी ने कहा, ''सपा मुखिया का बेशर्मीपूर्ण बयान ही उनकी पार्टी का असली चेहरा है.'' सदस्यता अभियान को लेकर मुख्यमंत्री ने अपील की ''हर बूथ पर 200 सदस्य बनाना है. इसके लिए कार्यकर्ता गांवों में अलग-अलग तबकों के बीच जाएं और लेखक, साहित्यकार, समाज सुधारक, किसान, युवा, सेवानिवृत्त सैनिक समेत हर वर्ग को जोड़ें, सूची बनाएं.''

उन्होंने कहा, ''मलिन-दलित बस्तियों में जाकर पहले उनकी सुनिए, फिर अपनी कहिए. केंद्र व राज्य की योजनाओं, रोजगार व कनेक्टिविटी से अवगत कराइए. संवाद सदस्यता अभियान के जरिए जनता से जुड़िए.'' सीएम योगी ने कहा कि आधी आबादी भाजपा से जुड़ना चाहती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि घर-घर जाएं और सिर्फ मुखिया से ही नहीं, बल्कि हर सदस्य से मिलें.

सीएम ने बताया कि पहली से 25 सितंबर तक पहले चरण का अभियान चलेगा. द्वितीय चरण में पहली से 15 अक्टूबर तक अभियान चलेगा और 15 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा. सक्रिय सदस्य बनने के लिए आवश्यक होगा कि उसने 100 सदस्य बनाए हों. उन्होंने आरोप लगाया, ''बहुसंख्यक समाज के विपरीत कथित धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले दलों के स्वर भारत की मूल विचारधारा पर होने वाले हमले में नहीं निकलते.''

Noida News: नाबालिग का अपहरण के बाद रेप, गौतम बुद्ध नगर कोर्ट ने सुनाई 10 साल की कठोर सजा

बैकफुट पर जाने की आवश्यकता नहीं- सीएम
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, ''हमें बैकफुट पर जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि विपक्ष के कारनामों की पोल खोलने की जरूरत है.'' सीएम योगी ने विशेष रूप से राज्य में निकट भविष्य में विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दलों द्वारा किये गए चुनावी वादों की याद दिलाते हुए कहा कि हर घर तक पहुंचिए और परिवार के हर सदस्यों से संवाद बनाइए, उनसे कहिए कि उपचुनाव में विपक्षी दलों के नेताओं से पूछें कि उन्होंने जो वादे किये थे, वह जमीनी धरातल पर कहां हैं.

सीएम योगी  ने कहा, ''राजनीतिक अस्थिरता का दृश्य श्रीलंका व बांग्लादेश में दिखा. भारतीय राजनीति में लोकसभा चुनाव के छह माह पहले से इसकी सुगबुगाहट देखने को मिल रही थी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही थी.'' उन्होंने दावा किया ''यह भाजपा व हमारी विचारधारा को रोकने के षडयंत्रों की ओर इशारा करती है. यदि देश में सक्षम नेतृत्व न होता तो वे लोग अस्थिरता पैदा करने में सफल हो गए होते.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
तंबाकू जानलेवा! गुटखा की लत ने ली युवक की जान, थूकते समय ट्रेन से गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत
तंबाकू जानलेवा! गुटखा की लत ने ली युवक की जान, थूकते समय ट्रेन से गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत
सेना भर्ती कार्यालय के ट्रांसफर पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस सांसद ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
सेना भर्ती कार्यालय के ट्रांसफर पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस सांसद ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
यूपी में PPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से ASP बनाए गए 43 अधिकारी
यूपी में PPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से ASP बनाए गए 43 अधिकारी

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget