एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह की सलाह पर भड़के सीएम योगी, कहा- कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा राम मंदिर का शिलान्यास हो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में शिलान्यास की तैयोरियों पर लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं. सोमवार को उन्होंने राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि राम मंदिर का शिलान्यास हो.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास टालने की कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सलाह पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि राम जन्मभूमि पर मंदिर का शिलान्यास हो.

आगामी पांच अगस्त को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे योगी ने संवाददाताओं से बातचीत में दिग्विजय की सलाह के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'कांग्रेस राम जन्मभूमि पर मंदिर का शिलान्यास कभी नहीं चाहती थी. कांग्रेस इस विवाद का पटाक्षेप नहीं चाहती थी. जब उच्चतम न्यायालय में मामला गया था तब कांग्रेस के ही एक नेता ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दी थी कि इस समस्या का समाधान 2019 से पहले ना होने पाए.' मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपने इतिहास में झांकना चाहिए. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का काम आजादी के फौरन बाद सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के साथ शुरू हो सकता था, लेकिन जब लोगों के लिए देश से ज्यादा महत्वपूर्ण सत्ता हो जाती है तो वे लोग अपनी राजनीतिक इच्छाओं के लिए जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं. समाज को जाति, मत और मजहब के आधार पर बांटते हैं.

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव, 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कहा था कि संविधान के दायरे में रहकर ही राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे.

उन्होंने कहा कि नौ नवंबर 2019 की तिथि ऐतिहासिक है जब अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ. योगी ने कहा कि अब मंदिर निर्माण से छद्म धर्मनिरपेक्षता और जाति, मत, मजहब की राजनीति हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी.

दिग्विजय सिंह ने किया था ट्वीट

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा 'मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूँ 5 अगस्त के अशुभ मुहूर्त को टाल दीजिए. सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मिता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए.' मुख्यमंत्री ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में लगभग 500 वर्षों की परीक्षा के परिणाम के बाद भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की आधारशिला रखेंगे. यह हमारे लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक घड़ी है. साथ ही एक नए भारत की आधारशिला रखने का एक नया अवसर भी है. इसी दृष्टि से यहां के कामों का अवलोकन करने के लिए खुद आया हूं।” उन्होंने कहा कि शिलान्यास का आयोजन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का है लेकिन उस कार्यक्रम में हर तरह के सुरक्षा इंतजाम को देखने के लिए हम यहां आए हैं. स्वाभाविक रूप से कहीं भी कोई कोताही न बरती जाए हमने इसकी तैयारी पूरी तत्परता से की है.

कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान योगी ने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल को लागू करना मुख्य बात है और प्रशासन इस बात को ध्यान में रखकर ही काम कर रहा है. अयोध्यापुरी में आगमन के लिए आज शाम से वे ही लोग आएंगे जो आमंत्रित हैं. बाकी श्रद्धालुजन का प्रतिनिधित्व खुद प्रधानमंत्री करेंगे.

उन्होंने कहा कि बाकी सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि इस ऐतिहासिक क्षण के साथी बनने के लिए आवश्यक है कि हम चार और पांच अगस्त को अपने घरों में दीप जलाएं. धर्माचार्यगण मंदिरों को खासतौर पर सजाएं, मंदिरों में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित करें. अखंड रामायण का पाठ करें और अपने उन सभी पूर्वजों का स्मरण करें जिन्होंने श्री राम जन्म भूमि के लिए अपना बलिदान दिया था.

योगी ने यह भी कहा कि कोविड-19 का संकट गुजरने के बाद हमारा प्रयास होगा कि हम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास के साथ मिलकर देश—प्रदेश के भी हर जिले से व्यवस्थित रूप से श्रद्धालुओं को अयोध्या लाने के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम शुरू करेंगे.

ये भ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
Muzaffarnagar News: ईरान में लापता हुआ मुजफ्फरनगर का युवक, बेटे की सलामती के लिए मां की दुआ
ईरान में लापता हुआ मुजफ्फरनगर का युवक, बेटे की सलामती के लिए मां की दुआ
नोएडा: प्यार, पैसा और कत्ल, 3 लाख के लालच में प्रेमी ने की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नोएडा: प्यार, पैसा और कत्ल, 3 लाख के लालच में प्रेमी ने की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
LPG के दाम बढ़े तो 6 शब्दों में अखिलेश यादव ने बोला केंद्र पर बड़ा हमला, 'जब जाएंगे...'
LPG के दाम बढ़े तो 6 शब्दों में अखिलेश यादव ने बोला केंद्र पर बड़ा हमला, 'जब जाएंगे...'

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget