एक्सप्लोरर

बुर्ज खलीफा में निवेश का दिया झांसा, सैकड़ों को ठगकर कंपनी करोड़ों रुपये लेकर फरार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कंपनी ने निवेश के नाम पर लोगों के साथ फर्जीवाड़ा कर करोड़ों की रकम लेकर भाग गई. इस मामले में लखनऊ, सुल्तानपुर और अमेठी तक के लोग फंस गये. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.

लखनऊ. ज्यादा ब्याज का लालच और दुबई के बुर्ज खलीफा में निवेश का झांसा देकर एक और कंपनी करोड़ों रुपया लेकर फरार हो गई. लालच में फंसे सैकड़ों लोगों ने पुलिस से ठगी की शिकायत की. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कंपनी के डायरेक्टर समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि इस खेल का मास्टरमाइंड और फ्रॉड कंपनी का मालिक फरार हो गया है.

सैकड़ों लोगों को बनाया शिकार

रियल स्टेट के कारोबार में अच्छे रिटर्न के नाम पर निवेश का झांसा देकर राजधानी लखनऊ के तमाम इलाकों में लोगों से ठगी का दौर जारी है. ताजा मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र में चल रही अलास्का रियल एस्टेट एंड डेवलपर्स के फ्रॉड का सामने आया है. कंपनी ने लखनऊ से लेकर सुल्तानपुर, अमेठी के सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया है.

111 लोगों ने की ठगी की शिकायत

सिर्फ लखनऊ के एक थाने, गोसाईगंज में पुलिस को 111 लोगों ने ठगी की शिकायत की है. लोगों का कहना है कि अलास्का रियल स्टेट का मालिक हरिओम यादव उनके निवेश की गई रकम का एक चेक भरोसे के लिए पहले से काट देता था. यानी जब मन हो निवेश की हुई रकम निकाली जा सके. जब तक रकम कंपनी में लगी रहेगी, तब तक 5 फ़ीसदी ब्याज हर महीने मिलता रहेगा. बस यही पांच फीसदी के ब्याज के लालच में फंसकर लोगों ने अपने साथ-साथ अपने करीबियों और रिश्तेदारों की गाढ़ी कमाई अलास्का इंफ्रास्ट्रक्चर एंड रियल एस्टेट में निवेश करा दी.

बुर्ज खलीफा में निवेश का दिया झांसा, सैकड़ों को ठगकर कंपनी करोड़ों रुपये लेकर फरार मुख्य आरोपी

ठगी का मास्टरमाइंड और कंपनी के फरार एमडी हरिओम यादव ने लोगों को दुबई के बुर्ज खलीफा और मायानगरी मुंबई में दफ्तर से किए जा रहे निवेश से मिल रहे अच्छे रिटर्न का झांसा दिया, लेकिन अब लोगों के पास कंपनी के साथ किया एग्रीमेंट है, निवेश की हुई रकम का चेक है, लेकिन अब कंपनी नहीं है.

59 करोड़ की धोखाधड़ी

पुलिस ने इस मामले में गोसाईगंज थाने में दो एफआईआर दर्ज की हैं. दर्ज कराई एफआईआर में अब तक 59 करोड़ की धोखाधड़ी सामने आ चुकी है. कंपनी के डायरेक्टर सुभाष यादव, सुरेंद्र यादव समेत नौ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पुलिस का कहना है कि इस खेल का असल मास्टरमाइंड वही हरिओम यादव है, जिसकी गाड़ी से 6 फरवरी 2019 को कृष्णा नगर इलाके से 5 करोड की नगदी बरामद हुई थी.

अब तक की जांच में साफ हुआ है कि फरार हरिओम यादव अपने सात बैंक खातों से पूरा लेन-देन करता था, जिनको पुलिस ने सीज करा दिया है. कृष्णा नगर में पांच करोड़ की नगदी की बरामदगी के मामले में भी हरिओम यादव अपने 7 अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन कुछ महीने बाद ही जमानत पर रिहा होकर उसने फिर करोड़ों का खेल शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें.

कोचिंग बंद होने से कानपुर का 'मिनी कोटा' काकादेव वीरान, इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी करने दूर-दूर से आते थे छात्र

लखनऊ: ट्यूशन पढ़ने गए 8 साल के बच्चे को टीचर ने बेरहमी से पीटा, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती राजकीय इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न, परिणय सूत्र में बंधे 200 जोड़े
बस्ती राजकीय इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न, परिणय सूत्र में बंधे 200 जोड़े
Hapur News: हापुड़ में गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, जाम किया रास्ता
हापुड़ में गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, जाम किया रास्ता
गोरखपुर में LPG की कालाबाजारी बेनकाब, मुनाफाखोरी में जुटे एजेंसी मालिक सहित दबोचे गए दो लोग
गोरखपुर में LPG की कालाबाजारी बेनकाब, मुनाफाखोरी में जुटे एजेंसी मालिक सहित दबोचे गए दो लोग
अखिलेश यादव ने बताया LPG का नया फुलफॉर्म, कहा- 'सबसे ज्यादा अफवाह मुख्यमंत्री फैला रहे'
अखिलेश यादव ने बताया LPG का नया फुलफॉर्म, कहा- 'सबसे ज्यादा अफवाह मुख्यमंत्री फैला रहे'

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget