एक्सप्लोरर

PM मोदी के लिए अपशब्द बोलने का आरोप, कांग्रेस ने AMU प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

AMU Professor Viral Video: एएमयू के एक प्रोफेसर की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. Fसमें वह नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए पीएम समेत कई लोगों को अपशब्द कह रहे हैं.

Aligarh News Today: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो ने हंगामा खड़ा कर दिया. इस वीडियो पर कांग्रेस ने नाराजागी व्यक्त की. कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया ने वायरल वीडियो पर कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया आरोप लगाया कि एक प्रोफेसर के जरिये एएमयू की छवि को धूमिल करने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि एएमयू देश दुनिया में शिक्षा की अलख जगाता है. इसकी बुनियाद काफी मजबूत है, लेकिन कुछ लोग इस बुनियाद को खोखला करने की कोशिश कर रहे हैं. इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. 

छात्रों ने प्रॉक्टर से की शिकायत

दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्रोफेसर अरिमर्दन सिंह पाल के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आला पदाधिकारियों को अपशब्द कहे जाने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें प्रोफेसर अरिमर्दन सिंह पाल धमकी भी दे रहे हैं. इसकी वायरल वीडियो की शिकायत छात्रों ने एएमयू के प्रॉक्टर वसीम अली से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. 

AMU के खिलाफ गलत बोल रहे हैं- राजा भैया

अब कांग्रेस नेता राजा भैया ने इसकी शिकायत अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ लोग अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के खिलाफ गलत बोल रहे हैं. वे बड़े पद पर होने के बावजूद एएमयू की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं. संस्कृत विभाग के प्रोफेसर द्वारा गाली गलौजी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.  

प्रोफेसर को बर्खास्त करने की मांग

कांग्रेस नेता राजा भैया ने दावा किया कि संस्कृत विभाग के टीचर ने जो काम किया है, उसने एएमयू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं की छवि को धूमिल करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह किसी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

राजा भैया ने अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, इसके साथ एक पत्र एएमयू को भी प्रेषित किया है, जिसमें उन्होंने संस्कृत विभाग के इस प्रोफेसर को बर्खास्त करने की मांग की है. कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे यह मामला आगे तक ले जाएंगे. 

'काफी पुराना है वायरल वीडियो'

पूरे मामले में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर वसीम अली ने बताया कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, वह काफी पुरानी है. उन्होंन कहा कि वायरल वीडियो की जांच के लिए जो पत्र आया था, उन्होंने उस पत्र को आगे रजिस्ट्रार को भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: Hapur: तिहाड़ में हुई दोस्ती, फिर दो लाख रुपये के लालच में उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: दिल्ली दौरे पर सीएम धामी की PM मोदी से मुलाकात, रामनवमी पर भेंट की देवभूमि की सौगात
उत्तराखंड: दिल्ली दौरे पर सीएम धामी की PM मोदी से मुलाकात, रामनवमी पर भेंट की देवभूमि की सौगात
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, 'थाली की जगह...'
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, 'थाली की जगह...'
हरदोई के यदुनंदन लाल के विवादित बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
हरदोई के यदुनंदन लाल के विवादित बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
दबंगों को फिर सीएम योगी की दो टूक, शिकंजा कसने के लिए अधिकारियों को दिए खास निर्देंश
दबंगों को फिर सीएम योगी की दो टूक, शिकंजा कसने के लिए अधिकारियों को दिए खास निर्देंश

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
Donald Trump On NATO: जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार ले आई नए नियम, अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार ले आई नए नियम, अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
Embed widget