एक्सप्लोरर

'इस्लाम धर्म अपना क्यों नहीं लेते...' चंद्रशेखर आजाद के कांवड़ वाले बयान पर कांग्रेस नेता का पलटवार

Chandrashekhar Azad News: कांग्रेस नेता ने चंद्रशेखर आज़ाद पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें इस्लाम की इतनी ही खूबियां पता है तो वो इस्लाम कबूल क्यों नहीं कर लेते.  

Chandrashekhar Azad News: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले यूपी युवा कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजा उर्फ राजा भैया ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला बोला हैं. उन्होंने आजाद के सड़क पर नमाज वाले बयान पर निशाना साधते हुए मुस्लिमों को बरगलाने का आरोप लगाया और कहा कि वो उन्हें सड़कों पर नमाज पढ़ने को कह रहे हैं लेकिन नापाक जगह पर नमाज नहीं होती है. कांग्रेस नेता ने चिट्ठी लिखकर कहा, कि उन्हें अगर इस्लाम की इतनी ही खूबियां पता है तो वो इस्लाम कबूल क्यों नहीं कर लेते.  

कांग्रेस नेता ने कहा कि चंद्रशेखर सुर्खियों में बने रहने के लिए मुस्लिमों को लेकर तरह-तरह के बयान दे रहे हैं. अगर उन्हें इस्लाम के बारे में इतनी खूबियां पता है तो पूरा ज्ञान पाने के लिए उन्हें इस्लाम कबूल कर लेना चाहिए. राजा भैया ने चंद्रशेखर आजाद को चिट्ठी लिखी. इस चिट्ठी में उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए बयान का ज़िक्र किया. 

चंद्रशेखर आजाद को लिखी चिट्ठी
कांग्रेस नेता ने लिखा, 'आपके द्वारा एक बयान दिया गया था कि जब कावड़ यात्रा के लिए 20 दिन रास्ते बंद हो सकते हैं लेकिन सरकार को दिक्कत 20 मिनट की नमाज़ से होती है ये भेदभाव क्यों? इस बयान का पलटवार करते हुए सहारनपुर लोकसभा से सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सड़क पर नमाज जायज नहीं अगर सरकार ने मना कर दिया कि आप सड़क पर नमाज नहीं पढ़ सकते तो आपका अल्लाह आपकी नमाज कबूल नहीं करेगा. सरकार जमीन की मालिक है हम नही पढ़ सकते.


इस्लाम धर्म अपना क्यों नहीं लेते...' चंद्रशेखर आजाद के कांवड़ वाले बयान पर कांग्रेस नेता का पलटवार

उन्होंने आगे लिखा, चंद्रशेखर जी मैं आपको सलाह देता हूं कि आप कई बार अपने बयानों में इस्लाम की खूबियां गिना चुके हैं और हर धर्म के साथ इस्लाम धर्म की नीतियों से प्रभावित भी हैं तो आपको पूर्ण रूप से इस्लाम को स्वीकार कर लेना चाहिए जिससे आपको पता चल सकेगा कि इस्लाम कितना खूबसूरत धर्म है जो देश के संविधान के खिलाफ जाने की इजाजत नहीं देता. लेकिन आप अपने आपको सुर्खियों में लाने के लिए कई बार इस्लाम धर्म को आड़ में ले आते हैं.

Railway News: वाराणसी से उज्जैन जाना अब होगा आसान, रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को मिलेगी राहत

इस्लाम अपनाने की दी सलाह
इसीलिए आपको चाहिए कि आप पूर्ण रूप से इस्लाम को स्वीकार करें और इस्लाम की खूबियों को संवैधानिक तरीके से जनता के सामने रखें. जिससे आपका और आपके समर्थकों का कानून पर ज्यादा भरोसा बन जायेगा और आप देशहित में जनता के लिए उनके प्रतिनिधि के रूप में बेहतर कार्य करेंगे. 

कांग्रेस नेता राजा भैया अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. राजा भैया पहले राष्ट्रीय लोकदल के साथ थे लेकिन रालोद के एनडीए में शामिल होने के बाद उन्होंने जयंत चौधरी को लेकर भी तीखा बयान दिया था और कहा था कि वो तो कहते थे कि मैं चवन्नी थोड़ी हूँ जो पलट जाऊंगा..लेकिन वो अपने बयान से पलट गए. जिसके बाद उन्होंने रालोद से नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन दाम लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चारधाम यात्रा 2026: उत्तराखंड में ‘ग्रीन कार्ड’ अनिवार्य, बिना फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं चलेंगे वाहन
चारधाम यात्रा 2026: उत्तराखंड में ‘ग्रीन कार्ड’ अनिवार्य, बिना फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं चलेंगे वाहन
'सपा अपनी ही नीतियों के जाल में फंस...', अखिलेश यादव की दादरी रैली पर बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'सपा अपनी ही नीतियों के जाल में फंस...', अखिलेश यादव की दादरी रैली पर बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
देहरादून पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन, फर्जी दस्तावेजों पर दून में रह रहीं 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
देहरादून पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन, फर्जी दस्तावेजों पर दून में रह रहीं 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
अलीगढ़: ऑपरेशन के दौरान शिक्षिका की मौत, परिजनों का हंगामा; डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
अलीगढ़: ऑपरेशन के दौरान शिक्षिका की मौत, परिजनों का हंगामा; डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari
Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala
America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का दोस्त बनने चला था पाकिस्तान, US संसद रिपोर्ट में खुल गई काले कारनामों की पोल, बताया- आतंक का अड्डा
अमेरिका का दोस्त बनने चला था पाकिस्तान, US संसद रिपोर्ट में खुल गई काले कारनामों की पोल, बताया- आतंक का अड्डा
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
Alireza Tangsiri: ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
Helium Gas Crisis: कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
Embed widget