एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में माकोप रैनसमवेयर से हुआ था साइबर हमला, सरकारी डाटा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Cyber Attack in Uttarakhand: उत्तराखंड में बीते दिनों सरकारी आईटी सिस्टम पर हुए साइबर हमले की वजह से काम ठप हो गया था. इस मामले की जांच एनआईए के साथ कई केंद्रीय एजेंसिया करने में जुटी हैं.

Uttarakhand News Today: उत्तराखंड में हाल ही में एक बड़े साइबर हमले की वजह से कई सरकारी वेबसाइट पर काम ठप पड़ गया था. इस दौरान माकोप रैनसमवेयर के जरिए संवेदनशील डाटा पर कब्जा करने की  कोशिश की गई. विशेषज्ञों ने पुष्टि की है कि इस हमले में माकोप रैनसमवेयर का उपयोग किया गया, जिसका दुनिया में पहली बार 2020 में साइबर क्राइम में इस्तेमाल किया गया था.

साइबर हमले के दौरान रैनसमवेयर सिस्टम की फाइलों को इंक्रिप्टेड कर देता है, जिससे वह डाटा तब तक लॉक रहता है, जब तक कि फिरौती की मांग पूरी नहीं होती है. माकोप रैनसमवेयर एक खतरनाक साइबर हमला करने वाला सॉफ्टवेयर है, जो सिस्टम में घुसने के बाद उसकी सभी फाइलों को इंक्रिप्ट कर देता है और उस पर एक लॉक लगा देता है. 

माकोप एक खतरनाक साइबर हथियार
इसके बाद सिस्टम खोलने पर एक फिरौती का नोट दिखाया जाता है, जिसमें साइबर अपराधी फिरौती की रकम की मांग करते हैं. तब तक सिस्टम के अंदर की कोई भी फाइल, डाटा या सूचना उपलब्ध नहीं होती. 

यह रैनसमवेयर सिस्टम की पूरी संरचना को नियंत्रित कर लेता है. यह विंडोज के कार्यों को रोक देता है और फोल्डर्स को छिपा देता है. साथ ही हार्डवेयर और मेमोरी पर भी कब्जा कर लेते हैं.

कैसे काम करता है माकोप?
माकोप रैनसमवेयर का सबसे खतरनाक पहलू यह है कि यह पूरी सिस्टम की जानकारी को एकत्र कर लेता है और विंडोज के कार्यों पर नियंत्रण कर लेता है. यह ड्राइव और फोल्डर्स को एक्सेस करने पर रोक लगा देता है और हार्डवेयर और मेमोरी पर कब्जा कर लेता है.

इस रैनसमवेयर की खासियत यह है कि यह तब तक छिपा रहता है, जब तक सिस्टम पर कोई विशेष कार्रवाई नहीं की जाती. अगर इसे हटाने या डाटा रिकवर करने की कोशिश की जाती है, तो यह पूरे डाटा को नष्ट कर सकता है. 

पहले भी हुए हैं रैनसमवेयर हमले
यह पहली बार नहीं है कि माकोप रैनसमवेयर का हमला हुआ है. इससे पहले देश और दुनिया भर में कई प्रमुख संस्थान इसके शिकार हो चुके हैं. मार्च 2022 में ग्रीस की डाक व्यवस्था रैनसमवेयर का शिकार हुई थी. 

मई 2022 में भारत की एक प्रमुख एयरलाइन ने भी इस हमले को झेला, जिसकी वजह से उड़ानें रद्द करनी पड़ी और यात्री फंस गए थे. मई 2021 में, एक अमेरिकी ईंधन पाइपलाइन को रैनसमवेयर हमले के कारण अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी. 

इसी तरह दुनिया की सबसे बड़ी मांस आपूर्तिकर्ता कंपनी पर भी मई 2021 में रैनसमवेयर हमला हुआ. जिसने उत्पादन को रोकने और अपनी वेबसाइट को अस्थायी रूप से बंद करने पर मजबूर कर दिया. इस कंपनी ने आखिरकार बिटकॉइन में 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फिरौती देकर अपने सिस्टम को वापस प्राप्त किया.

साइबर हमले की जांच शुरू
उत्तराखंड साइबर हमले में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला कहां से और किसने किया है. माकोप रैनसमवेयर के हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. राज्य और केंद्रीय एजेंसियां हमले की जांच कर रही हैं और साइबर विशेषज्ञों की टीम इस पर काम कर रही है. 

फिलहाल, डाटा रिकवरी की संभावनाएं बेहद कम हैं. सरकार की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस हमले से राज्य पर कितना गंभीर प्रभाव पड़ेगा. इस जांच में एनआईए को भी शामिल कर किया गया है, इस पूरे मामले में केंद्र की कई एजेंसियां काम कर रही हैं.

इस हमले ने उत्तराखंड सरकार और संस्थानों को साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत कर दिया है. इससे यह स्पष्ट हो गया है कि भविष्य में ऐसे खतरनाक साइबर हमलों से बचने के लिए सख्त सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है.

ये भी पढ़ें: Phulpur Seat: फूलपुर में सपा ने मुस्लिम चेहरे पर लगाया दांव, तीन बार रह चुके हैं विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, चूड़ी के टुकड़ों ने आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे
महोबा पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, चूड़ी के टुकड़ों ने आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे
UP में होली पर यात्रियों को UPSRTC का तोहफा, इस रूट पर बढ़ाए गए बसों के फेरे, पढ़ें पूरी डिटेल
UP में होली पर यात्रियों को UPSRTC का तोहफा, इस रूट पर बढ़ाए गए बसों के फेरे, पढ़ें पूरी डिटेल
Basti Holi News: होली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाई की दुकानों में की छापेमारी
बस्ती में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाई की दुकानों में की छापेमारी
Aligarh News: होली से पहले अलीगढ़ में बड़ा कदम, मस्जिद को त्रिपाल से ढका गया
होली से पहले अलीगढ़ में बड़ा कदम, मस्जिद को त्रिपाल से ढका गया

वीडियोज

Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi CCS Meeting: ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
US Israel Iran Strike: 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
Embed widget