एक्सप्लोरर

देहरादून: मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से करीब 300 लोग बीमार, कई दुकानों पर ताबड़तोड़ एक्शन

सहारनपुर में खाद्य विभाग की टीम ने कुट्टू के आटे के खुदरा और थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर कुट्टू के आटे के पैकेट जब्त किए. छापेमारी में उत्तराखंड के खाद्य विभाग की टीम भी शामिल थी.

Dehradun News: देहरादून में कथित तौर पर मिलावटी कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद करीब 300 लोग बीमार हो गए जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना. राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि मिलावटी कुटटू के मुख्य आपूर्तिकर्ता समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया कि खाद्य विषाक्तता की वजह से बीमार पड़ने के बाद भर्ती किए गए 300 में से ज्यादातर को अस्पताल से छुटटी दे दी गयी है. करीब 100 मरीज अब भी सरकारी कोरोनेशन और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती हैं जिनकी हालत स्थिर है और उन्हें भी जल्द छुटटी दे दी जाएगी.

सहारनपुर से हुई थी आपूर्ति
अधिकारी ने बताया कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर कुटटू के आटे से बने पकवान खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत रविवार रात बिगड़ गयी जबकि अन्य लोगों को बीमार होने पर सोमवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया. देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने यहां बताया कि कुट्टू के जिस आटे को खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब हुई, उसकी आपूर्ति उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हुई थी.

सिंह ने बताया कि घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 22 दुकानों को चिह्नित करके सील कर दिया और वहां के सभी खाद्य पदार्थो को जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि सहारनपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है जबकि एक टीम सहारनपुर भेजी गयी.

जांच के दौरान ये बात आई सामने
उत्तराखंड के खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने देहरादून के साथ ही राज्य के सीमावर्ती इलाकों में दुकानों और प्रतिष्ठानों में ताबड़तोड़ छापेमारी की तथा खाद्य पदार्थों के नमूने लिए. राज्य के स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मरीजों के परिवारों ने देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग दुकानों से कुटटू का आटा खरीदा था लेकिन आटे का स्रोत एक ही था.

कुमार ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कुटटू के आटे के मुख्य आपूर्तिकर्ता और दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि कुटटू के आटे की आपूर्ति करने वाले सहारनपुर के प्रतिष्ठान मेसर्स श्री गोविंद सहाय शंकर लाल, सहारनपुर में कुटटू को पीसने वाली चक्की विकास गोयल चक्की और देहरादून के विकासनगर में स्थित मुख्य वितरक लक्ष्मी ट्रेडिंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. लक्ष्मी ट्रेडिंग के गोदाम को भी सील कर दिया गया.

अस्पताल पहुंचे सीएम
घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल-चाल जाना. उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए देहरादून के जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उन्हें समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. धामी ने अधिकारियों से कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी जाए. 

उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. सीएम धामी ने कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर जांच करें. उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

लैंबोर्गिनी से 2 श्रमिकों को टक्कर मारने वाले दीपक को मिली बेल, चुप्पी साधे कोर्ट से बाहर निकला और...

डीएम ने की छापेमारी
इस बीच, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में खाद्य विभाग की टीम ने कुट्टू के आटे के खुदरा और थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर कुट्टू के आटे के पैकेट जब्त किए. इस छापेमारी में उत्तराखंड के खाद्य विभाग की टीम भी शामिल थी. सहारनपुर के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि उत्तराखंड और सहारनपुर से खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापे मारे जा रहे हैं.

बंसल ने कहा कि इस जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में कुट्टू के आटे की दुकानों पर छापे मारने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि नमूने लिए जा रहे हैं और इन्हें मिलावट की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget