एक्सप्लोरर

देहरादून: अवैध खनन पर प्रशासन का एक्शन, मौके से JCB-डंपर जब्त, अधिकारी बोले- 'जारी रहेगी कार्रवाई'

Illegal Mining in Dehradun: देहरादून में लगातार हो रहा अवैध खनन पर्यावरण और विकास के लिए खतरा बन गया है. अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए आज अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है.

Dehradun News Today: देहरादून जिले में अवैध खनन की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जिला खान अधिकारी नवीन सिंह ने रविवार (5 जनवरी) को सख्त एक्शन लिया. इसके तहत उन्होंने अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन और एक डंपर को जब्त कर लिया. यह कार्रवाई सौडा सरोली क्षेत्र में हुई, जहां तहसील सदर के अंतर्गत अवैध खनन की शिकायत मिली थी.

जिला खान अधिकारी नवीन सिंह को सुबह सूचना मिली कि सौडा सरोली क्षेत्र में अवैध खनन का कार्य जारी है. उन्होंने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत अपनी टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया. मौके पर पहुंचने पर उन्होंने एक जेसीबी मशीन और एक डंपर को अवैध खनन में लिप्त पाया. 

जेसीबी डंपर जब्त
मौके पर खनन किये गए क्षेत्र की पैमाइश भी की गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि नियमों का उल्लंघन करते हुए खनिज संपदा का दोहन किया जा रहा था. मौके पर पाए गए जेसीबी और डंपर को तुरंत कब्जे में लेकर भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, खनिज भवन भोपालपानी लाकर सीज कर दिया गया. जिला खान अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई अवैध खनन करने वालों के लिए एक सख्त संदेश है कि कानून का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

जिला खान अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि खनन माफियाओं के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं और प्रशासन इस मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है. नवीन सिंह ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की कि अगर उन्हें कहीं भी अवैध खनन की जानकारी मिले,तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

पर्यावरण के लिए बना खतरा
देहरादून जिले में अवैध खनन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, जो न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी बाधित कर रही है. खनिज संपदा का संरक्षण और इसके नियमबद्ध दोहन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है.

प्रशासन का मानना है कि अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए स्थानीय जनता का सहयोग आवश्यक है. जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.

अवैध खनन पर जारी रहेगी कार्रवाई
जिला खान अधिकारी ने कहा कि जिले में नियमित जांच अभियान चलाए जाएंगे और अवैध खनन पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. उन्होंने कहा, "हमारे संसाधनों का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है. अवैध खनन करने वालों को अब सचेत हो जाना चाहिए, क्योंकि प्रशासन किसी भी कीमत पर उन्हें नहीं छोड़ने वाला."

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय क्षेत्र में खनन माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है. प्रशासन की यह सख्ती यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है कि जिले में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन केवल नियमों के तहत ही हो.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: विस्फोट कर लोगों की जान लेने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूरे प्लान का हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
महोबा: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
Uttarakhand News: रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
Moradabad News: कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget