एक्सप्लोरर

Dehradun News: देहरादून की रिस्पना और बिंदाल नदी पर बनेगी एलिवेटेड रोड, योजना पर लोगों ने उठाये ये सवाल

Dehradun Latest News: देहरादून में जाम की समस्या के समाधान के लिए दो नदियों पर एलिवेटेड रोड बनाये जाने की योजना कर काम शुरू हो चुका है. यहां जानें पूरी डिटेल.

Dehradun Elevated Road: देहरादून में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड बनाये जाने का खाका तैयार हो गया है. एलिवेटेड रोड बन जाने से शहर के भीतर जाम से बड़ी राहत मिलेगी. इसको लेकर मुख्य सचिव एसएस संधू, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं. साथ ही इस रोड का फिजिबिलिटी सर्वे भी हो चुका है. हालांकि रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड बनाये जाने को लेकर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाये हैं.

शहर के जाम से निजात दिलाने के लिए देहरादून की रिस्पना और बिंदाल नदी बड़ी भूमिका निभाने जा रही हैं. दरअसल इन नदियों के ऊपर एलिवेटेड रोड बनाये जाने को लेकर खाका तैयार हो गया है, जो शहर में जाम के झाम से राहत देने में बड़ी मदद करेगा. एलिवेटेड रोड चार साल में बनकर तैयार हो जाएगी.

बिंदाल नदी पर 15 किमी की एलिवेटेड रोड बनेगी. रिस्पना नदी पर 11 किमी की एलिवेटेड रोड बनेगी. एलिवेटेड रोड बनाने पर 3400 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा. आईएसबीटी से यात्री सीधे मसूरी जा सकेंगे. 

देहरादून शहर में आबादी के बढ़ते दबाव और यातायात की समस्या की वजह से ये खाका तैयार किया गया है. रिस्पना पुल से सहस्त्रधारा और बिंदाल पुलिस से मैक्स अस्पताल तक एलिवेटेड रोड बनाई जायेगी. ये प्रोजेक्ट देहरादून शहर की आये दिनों सबसे बड़ी समस्या बने जाम के लिए रामबाण साबित होगा.

एलिवेटेड रोड पर लोगों ने उठाये ये सवाल?

हालांकि रिस्पना नदी पर रोड बनने को लेकर इसकी स्वच्छता के लिए काम कर रहे लोगों ने सवाल भी उठाये हैं. उनका कहना है कि रिस्पना को संवारने का जो सपना था उसपर पूरा काम नहीं हो पाया और अब अगर इसपर एलिवेटेड रोड बन जाती है तो ऐसे में रिस्पना नदी के पुनर्जीवन का सपना, सपना ही रह जायेगा.

बता दें कि मुख्यमंत्री रहते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रिस्पना नदी को ऋषिपर्णा बनाने का सपना संजोया था और इसपर काम भी शुरू किया था. हालांकि रिस्पना को ऋषिपर्णा बनाने का सपना धरातल पर नहीं उतर पाया. आज भी ये नदी नाले में ही तब्दील है. पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एलिवेटेड रोड समय की मांग है.

देहरादून में जाम की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है ऐसे में समय की मांग है कि एलिवेटेड रोड बनाई जाए और सीधे मसूरी जाने वाली यात्री शहर के भीतर न आकर इस मार्ग से जाएं, ऐसे में शहर के भीतर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिल सकेगी. चार साल में अगर ये सड़क बनकर तैयार हो जाती है तो जाम की बड़ी समस्या से जूझ रहा देहरादून राहत महसूस करेगा.

इसे भी पढ़ें:

Sonbhadra News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आज से दो दिवसीय सोनभद्र दौरा, जानिए- क्यों इसे माना जा रहा है बेहद अहम

Kasganj News: कासगंज के 36 गांवों का होगा कायापलट, जानें मॉडल गांव में होंगी क्या-क्या सुविधाएं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: मेडिकल स्टोर या नशे का कारोबार! STF ने 10 हजार से ज्यादा नशीली दवाएं की बरामद, मालिक गिरफ्तार
देहरादून: मेडिकल स्टोर या नशे का कारोबार! STF ने 10 हजार से ज्यादा नशीली दवाएं की बरामद, मालिक गिरफ्तार
बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा के शुल्क बढ़ाने की तैयारी, BKTC जल्द बोर्ड बैठक में रखेगा प्रस्ताव
बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा के शुल्क बढ़ाने की तैयारी, BKTC जल्द बोर्ड बैठक में रखेगा प्रस्ताव
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
Gorakhpur News: होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा
गोरखपुर: होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
Embed widget