एक्सप्लोरर

Dehradun: पांच CEO बदले फिर भी देहरादून में ढाई साल से अधूरे पड़े हैं स्मार्ट सिटी के काम

देहरादून में स्मार्ट सिटी के काम अब जनता के लिए मुसीबत बन गये हैं. कई जगह सड़कें खुदी हैं, जिसकी वजह से जलभराव की समस्या है.

देहरादून: इन दिनों राजधानी देहरादून के हालात बद से बदतर हो गए हैं. एक तो बरसात की वजह से लोगों को मुसीबतें झेलनी पड़ती हैं, तो वहीं राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे स्मार्ट सिटी के कामों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. पिछले ढाई सालों से स्मार्ट सिटी के काम आज भी आधे अधूरे ही पड़े हैं.

पांच सीईओ बदले

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के काम शुरू हुए करीब ढाई साल का समय बीत चुका है. इतने कम समय में पांच अधिकारी बतौर सीईओ स्मार्ट सिटी काम संभाल चुके हैं, लेकिन ज्यादातर योजनाओं का काम अभी भी पूरा नहीं हो पाया है. मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव तक स्मार्ट सिटी के कामों को पूरा करने के लिए सख्ती से निर्देश दे चुके हैं. यहा तक कि भाजपा के राजपुर से विधायक खजान दास स्मार्ट सिटी के कामों की धीमी गति को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जता चुके हैं.  हालांकि, खजान दास अभी भी नाराज हैं. उनका कहना है कि, राजधानी में स्मार्ट सिटी के अभी भी काफी काम अधूरे हैं, जिन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए. हालांकि, इनका यह भी कहना है इसका दूरगामी परिणाम होगा लेकिन फिलहाल लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं. वहीं, स्मार्ट सिटी के नए सीईओ बने आर राजेश कुमार भी यह बात कह रहे हैं कि, स्मार्ट सिटी के कामों में अब गति आएगी.

ये काम होने बाकी हैं

शहरभर में मल्टीयुटीलिटी डक्ट, सीवर लाइन बिछाने, वाटर सप्लाई सिस्टम को दुरुस्त करने, नाली निर्माण, फुटपाथ सौंदर्यीकरण आदि से जुड़े काम होने हैं. जिन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाना हैं. 

आम जनता परेशान

नेता और अधिकारियों के दावे तो आप ने जान लिये कि, स्मार्ट सिटी के कामों को अब जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, लेकिन शहर में जहां तहां खुदी पड़ी सड़कों से आम लोग ही परेशान हैं. खासकर बरसात के सीजन में लोगों को ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं, क्योंकि सड़कें खुदी होने से पानी का भराव ज्यादा हो रहा है.

पिछले ढाई सालों से देहरादून में स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है, और इन ढाई सालों में स्मार्ट सिटी के पांच सीईओ भी बदले गए, लेकिन शहर के हालात बताने के लिए यहां से सामने आ रही तस्वीरें काफी हैं. इन ढाई सालों में पांच सीईओ बदलने के बाद भी किस स्तर पर काम हुआ.

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand: रिजल्ट घोषित होने के बाद अब छात्रों को एडमिशन की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget