एक्सप्लोरर

राजपुर रोड पर तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, चार मजदूरों की मौत, चालक गिरफ्तार

Uttarakhand: देहरादून के राजपुर रोड पर बुधवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की जान चली गई. मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसके ऊपर हिट एंड रन का मामला दर्ज हुआ है.

Uttarakhand News: देहरादून के राजपुर रोड पर बुधवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की जान चली गई. हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सड़क किनारे चल रहे मजदूरों को कुचल दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. कार चालक ने हादसे के बाद वाहन नहीं रोका, बल्कि कुछ दूरी पर खड़े एक स्कूटर को भी टक्कर मारी और फिर मौके से फरार हो गया.

गुरुवार को देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मर्सिडीज कार में 22 वर्षीय युवक अपने 12 वर्षीय भांजे के साथ सैर पर निकला था. युवक दिल्ली का रहने वाला है और अपनी रिश्तेदारी में देहरादून आया हुआ था. कार उसके जीजा की थी, जिसे लेकर वह रात को घूमने निकला था.

युवक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक कार को 70-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहा था. तेज गति के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे चल रहे मजदूरों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद युवक घबराकर कार छोड़कर मौके से भाग गया. वह अपने दोस्त की स्कूटी लेकर फरार हुआ, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही पकड़ लिया.

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. हालांकि, दुर्घटनास्थल पर कोई कैमरा नहीं था, लेकिन आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की. एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया है.

स्थानीय लोगों ने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की 
कार में मौजूद 12 वर्षीय बच्चे से भी पुलिस ने पूछताछ की. हालांकि, वह पूरी घटना से सदमे में था. पुलिस ने बताया कि बच्चा किसी भी तरह की लापरवाही में शामिल नहीं था, इसलिए उसे छोड़ दिया गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी. मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर आसपास के इलाकों में काम करते थे और हादसे के वक्त अपने घर लौट रहे थे.

हादसे में मारे गए मजदूरों के परिवारों में कोहराम मच गया है. मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने आरोप लगाया कि लापरवाह ड्राइविंग और तेज रफ्तार के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ. स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी को सजा दिलाई जाएगी.

मामले में एसएसपी ने क्या बोला?
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवक पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. यह हादसा एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों की समस्या को उजागर करता है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कार चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस था या नहीं और क्या उसने शराब या नशे का सेवन किया था.

यह भी पढ़ें- होलिका दहन पर आज भद्रा का साया, जानें- यूपी में कितने बजे होगा दहन, क्या है शुभ मुहूर्त?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का तीसरे दिन दिखा भारी जोश, बुलडोजर से बरसाए गए फूल
शंकराचार्य की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का तीसरे दिन दिखा भारी जोश, बुलडोजर से बरसाए गए फूल
Maharajganj News: मदनपुर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप पलटा, हादसे में 18 लोग घायल
महराजगंज: मदनपुर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप पलटा, हादसे में 18 लोग घायल
इटावा लायन सफारी में शेरनी नीरजा ने शावकों को दिया जन्म, अखिलेश यादव बोले- 'शेरों के सोहर गाओ'
इटावा लायन सफारी में शेरनी नीरजा ने शावकों को दिया जन्म, अखिलेश यादव बोले- 'शेरों के सोहर गाओ'
'BJP से मेरी दुश्मनी नहीं लेकिन...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान से सियासी हलचल तेज
'BJP से मेरी दुश्मनी नहीं लेकिन...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Embed widget