एक्सप्लोरर

Uttarakhand Landslide: देहरादून में लैंडस्लाइड से प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई बड़े निर्देश

Dehradun Landslide: देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने राजस्व विभाग और रेखीय विभागों के अधिकारियों को लैंडस्लाइड से प्रभावितों/ग्रामीणों के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में देहरादून (Dehradun) जिले के विकासनगर (Vikasnagar) के गांव जाखन में बुधवार को लैंडस्लाइड से 9 घर और 7 गौशालाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गई थीं, जिसके बाद पूरा गांव खाली हो गया था. हालांकि, ग्रामीणों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया था. गुरुवार को देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका सिंह (Sonika Singh) ने तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत मदर्स मजरा जाखन के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया.

जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग और रेखीय विभागों के अधिकारियों को प्रभावितों/ग्रामीणों के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र से ग्रामीणों को शिफ्ट किए गए सुरक्षित स्थान पर बने रहने को कहा. जिला प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर प्रभावितों/पीड़ितों को मुआवजे के चेक वितरित किए. वहीं प्रभावित 28 परिवारों के लगभग 100 से 150 लोगों को पास के ही गांव पष्टा के जूनियर हाईस्कूल में राहत कैम्प लगाया गया है, कुछ प्रभावित लोग आस-पास में रह रहे अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरे हुए हैं.

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

मजरा जाखन में बुधवार को दोपहर से भूस्खलन की घटना हुई, जिसमें क्षेत्र के 10 मकान पूर्ण रूप से, 2 पक्के मकान आंशिक रूप से 7 गौशाला क्षतिग्रस्त हुई हैं. जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व विभाग सहित रेखीय विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर राहत बचाव कार्य में लगे हैं. जिलाधिकारी की ओर से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर बने रहने और राजस्व विभाग के साथ-साथ रेखीय विभागों के अधिकारियों को राहत कैंप में मूलभूत सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील प्रशासन के की तरफ से मौके सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

डीएम ने ये निर्देश भी दिए

देहरादून की डीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को क्षति का आंकलन करने, भू-वैज्ञानिकों को क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वे करने और प्रभावित परिवारों को विस्थापित करने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए. डीएम की तरफ से प्रभावित परिवारों से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना और दर्द भी साझा किया. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखें. इस दौरान उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार सहित राजस्व और रेखीय विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: गर्जिया माता मंदिर के लिए रामनगर विधायक की CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, जानें क्या मिला आश्वासन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा भारत, 'मुझे इस बात का गर्व है कि मैं हिंदू हूं'
सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा भारत, 'मुझे इस बात का गर्व है कि मैं हिंदू हूं'
Sonbhadra News: सोनभद्र में लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार, दो को लगी गोली
सोनभद्र में लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार, दो को लगी गोली
उत्तराखंड: कांग्रेस के भीतर की कलह फिर आई सामने, हरीश रावत ने लिया 15 दिनों का राजनीतिक अवकाश
उत्तराखंड: कांग्रेस के भीतर की कलह फिर आई सामने, हरीश रावत ने लिया 15 दिनों का राजनीतिक अवकाश
श्रावस्ती में इफ्तार विवाद के बाद दहशत, पुलिस दबिश से कई लोग घरों में ताला लगाकर फरार
श्रावस्ती में इफ्तार विवाद के बाद दहशत, पुलिस दबिश से कई लोग घरों में ताला लगाकर फरार

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget