एक्सप्लोरर

Deoria Case: देवरिया हत्याकांड में ब्राह्मण बनाम यादव की लड़ाई में कूदे ओम प्रकाश राजभर, किया ये बड़ा दावा

UP Politics: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने देवरिया कांड पर हो रही सियासत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इसमें पाल और राजभर भी शामिल हैं.

Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया हत्याकांड मामले पर सियासत तेज होती जा रही है. सपा का आरोप है कि योगी सरकार सिर्फ एक पक्ष के साथ ही खड़ी दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे पक्ष में भी पहले प्रेमचंद यादव की हत्या हुई थी, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के परिवार पर हमला कर दिया. वहीं बीजेपी भी ब्राह्मण परिवार के साथ खड़ी दिखाई दे रही है. इस पूरे विवाद में अब सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का भी बयान सामने आया है. 

एनडीए गठबंधन में शामिल सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से जब देवरिया कांड पर हो रही सियासत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, "ऐसी घटनाओं में हम उन साथियों को कहना चाहते हैं कि अफवाह न फैलाएं. सरकार दोनों पक्षों को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है. हम इस मामले में इस बात के पक्ष में नहीं है कि इसे यादव बनाम ब्राह्मण बनाया जा रहा है." 

ओम प्रकाश राजभर ने कही ये बात 

उन्होंने कहा कि इस केस में पाल, राजभर भी शामिल हैं, ब्राह्मण भी शामिल हैं और यादव भी शामिल हैं तो फिर कैसे ये एक जाति का मामला हो गया. सुभासपा प्रमुख ने कहा कि अगर राजनीति करने वाले लोग देवरिया कांड को ब्राह्मण बनाम यादव बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो हम इससे कतई सहमत नहीं है, दोनों पक्ष ही पीड़ित हैं. हम चाहते हैं कि दोनों पक्षों की आर्थिक मदद होनी चाहिए. 

देवरिया में क्या हुआ था उस दिन

दरअसल, दो अक्टूबर को देवरिया के लेहड़ा टोला गांव में जमीन विवाद में पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद प्रेमचंद यादव के समर्थकों ने सत्यप्रकाश दुबे के परिवार पर हमला कर दिया था, जिसमें बच्चों समेत पांच की मौत हो गई थी. जबकि एक बच्चा घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. इस मामले में दोनों तरफ से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. 

दुबे परिवार के जिंदा बचे बेटे देवेश ने आरोप लगाया है कि प्रेमचंद यादव ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके संपत्ति बनाई है, जिसे बुल्डोजर से गिराने की मांग की. वहीं छह अक्टूबर को राजस्व विभाग के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और प्रेमचंद यादव के घर की पैमाइश की है, जिसके बाद गांव में तनाव है. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि इस मामले में वो अधिकारी भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने परिवार की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. 

Mulayam Singh Yadav: आसान नहीं है मुलायम सिंह यादव होना, सियासी दंगल में दी धुरंधरों को पटखनी, ऐसा रहा राजनीति सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पलायन के सन्नाटे में गूंजी ढोल-दमाऊ की थाप! BJP सांसद अनिल बलूनी ने 'भूतिया गांव' धूर में मनाई होली
पलायन के सन्नाटे में गूंजी ढोल-दमाऊ की थाप! BJP सांसद अनिल बलूनी ने 'भूतिया गांव' धूर में मनाई होली
हरिद्वार: होली से पहले पुलिस ने बरामद किए 140 खोए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
हरिद्वार: होली से पहले पुलिस ने बरामद किए 140 खोए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया 'PDA दिवस' का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- 'परिवार दल अलायंस'
कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया 'PDA दिवस' का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- 'परिवार दल अलायंस'
Haridwar News: हरिद्वार बोर्ड एग्जाम स्कैम में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार, फर्जी एडमिट कार्ड से छात्रा को दिलाई परीक्षा
हरिद्वार बोर्ड एग्जाम स्कैम में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार, फर्जी एडमिट कार्ड से छात्रा को दिलाई परीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
Video: शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी, वीडियो वायरल
शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी
Embed widget