एक्सप्लोरर

देवरिया: निहाल सिंह हत्याकांड के खिलाफ सक्रिय छात्र नेता की हत्या, परिजन बोले- 'रंजिश का मामला'

Deoria Murder Case: देवरिया में एक छात्र नेता की हत्या से सनसनी फैल गई. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. मृतक निहाल हत्याकांड में आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहा था.

Deoria News Today: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बदमाशों ने शनिवार (16 नवंबर) को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. लहूलुहान युवक को देख पहले घर वालों ने सड़क हादसे में घायल आशंका जताई थी. जिसके बाद उसे गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उसको गोली लगने की बात सामने आई है. 

दरअसल, ये पूरा मामला देविरया जिले के एकौना थाना क्षेत्र का है. जिले के हौली बलिया गांव रहने वाले युवक विशाल सिंह को बदमाशों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी. पहले घर वालों को पहले ये लगा कि सड़क हादसा है, जिससे युवक घायल हो गया और इलाज के लिए उसे गोरखपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया.

हत्या के जांच की कर रहा था मांग
अस्पताल में इलाज के दौरान गोली लगने का खुलासा हुआ. मृतक छात्र नेता विशाल सिंह देवरिया में निहाल सिंह हत्याकांड में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर करणी सेना की तरफ से आंदोलन में काफी सक्रिय था. वह लगातार मृतक निहाल के परिवार के संपर्क में था.

इसके अलावा छात्र नेता विशाल सिंह पुत्र विनीत सिंह वर्तमान में सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय था. घर वालों के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे उसे किसी ने घर से बाहर बुलाया. कुछ देर बाद वह घर के बाहर रुद्रपुर करहकोल मार्ग पर घायल मिला.  परिजन उसे लेकर गोरखपुर के आर्यन अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक के सीने में गोली लगने की बात बताई. 

पुलिस जांच में जुटी
घटना का कारण परिजन अभी स्पष्ट नहीं बता पाया है. घटना स्थल का अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी और सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने जायजा लिया. सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि इस वारदात की जांच में पुलिस टीम जुटी हुई है. 
 
मृतक विशाल सिंह को शनिवार की रात किसी ने फोन करके घर से बाहर बुलाया था. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. मोबाइल से उसने घटना वाले दिन किससे बात की और किस बात को लेकर विवाद चल रहा था, पुलिस जांच करने में जुटी है. पुलिस मृतक के मोबाइल को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है.

'रंजिश में हत्या आशंका'
देवरिया एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि जिले के एकौना थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रात्रि में मिला है. इस संबंध में परिजनों ने आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है. 

देवरिया एसपी संकल्प शर्मा के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे विधिक कार्रवाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें: यूपी से हरियाणा के लिए नई रेल सेवा! 15,000 करोड़ का प्रोजेक्ट, इस रूट पर होंगे 8 नए स्टेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पलायन के सन्नाटे में गूंजी ढोल-दमाऊ की थाप! BJP सांसद अनिल बलूनी ने 'भूतिया गांव' धूर में मनाई होली
पलायन के सन्नाटे में गूंजी ढोल-दमाऊ की थाप! BJP सांसद अनिल बलूनी ने 'भूतिया गांव' धूर में मनाई होली
हरिद्वार: होली से पहले पुलिस ने बरामद किए 140 खोए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
हरिद्वार: होली से पहले पुलिस ने बरामद किए 140 खोए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया 'PDA दिवस' का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- 'परिवार दल अलायंस'
कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया 'PDA दिवस' का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- 'परिवार दल अलायंस'
Haridwar News: हरिद्वार बोर्ड एग्जाम स्कैम में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार, फर्जी एडमिट कार्ड से छात्रा को दिलाई परीक्षा
हरिद्वार बोर्ड एग्जाम स्कैम में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार, फर्जी एडमिट कार्ड से छात्रा को दिलाई परीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
Video: शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी, वीडियो वायरल
शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी
Embed widget