एक्सप्लोरर

Deputy CM Dinesh Sharma बोले, पहले की सरकारों में माफियाओं की सवारी निकला करती थी, अब बुलडोजर चलता है

Dinesh Sharma in Ghazipur: यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सपा, कांग्रेस पर हमला किया. उन्होंने कहा कि, ये सभी परिवारवाद को तरजीह देती रहीं.

Deputy CM Dinesh Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा (Deputy CM Dinesh Sharma) का आज जनपद गाजीपुर के कासिमाबाद के नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में अति पिछड़ा महाराजा सुहेलदेव सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे. बीती रात से ही लगातार हो रही बारिश की वजह से पूरा प्रांगण पानी से भर गया था फिर भी बारिश की परवाह किए बगैर दिनेश शर्मा इस कार्यक्रम में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि, संत किसी से डरता नहीं, एक समय था जब माफियाओं की सवारियां निकला करती थी. पिछली सरकारों में और रास्ते में कहीं थाना पड़ता था तो थानेदार भी कहीं छुप जाता था. उस सरकार में क्षेत्राधिकारी और डिप्टी एसपी की हत्या भी हो जाती थी और उन लोगों के खिलाफ कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं हो पाता था, लेकिन आज उन माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है और अब तक योगी सरकार ने 18 अरब की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया या फिर जब्त कर लिया. आज कोई अपराधी और माफिया जेल में होता है और जेल से बाहर होता तो सीने पर सख्ती लगाकर घूमता है. पहले माफियाओं का वसूली और अपहरण उद्योग बन गया था आज अपराधी कांप रहा है, आम जनता चैन की नींद सो रही है.

पहले सैफई या इटावा में आती थी बिजली

पहले बिजली सैफई में आती थी या इटावा में, लेकिन आज बिजली हर तरफ मिल रही है और यही कारण है कि बहुत सारे यादव बंधुओं इस सरकार में पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तरफ से चुनकर आए हैं. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के परिवारवाद और कांग्रेस के परिवारवाद पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि, उस सरकार में बच्चा भी पैदा होता था, लोग कहते थे ब्लाक प्रमुख पैदा हो गया, ग्राम प्रधान पैदा हो गया. इस तरह की बातें ही चला करती थी, एक ही खानदान में सारे पद जाया करते थे.

कांग्रेस और सपा पर हमला 

कोरोना के आने के बाद बहुत सारे नेता अपने अपने घरों में दुबक गए थे. एक दिल्ली के नेता और एक बेटी दिल्ली में बैठकर टि्वटर टि्वटर खेल रही थी. एक धरतीपुत्र के पुत्र वैक्सीन को बीजेपी की वैक्सीन बता रहे थे या वैक्सीन बीजेपी की कैसे हो सकती है. प्रधानमंत्री के निर्देशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने इस वैक्सीन को बनाने का काम किया. यह भारत देश है, जहां पर मुफ्त में वैक्सीन लगाने और कोरोना से लड़ने का काम किया. प्रदेश सरकार के द्वारा बनाई गई निगरानी समितियां, जिसमें आंगनबाड़ी, आशा और स्वास्थ्य कर्मी के साथ ही बीजेपी के कार्यकर्ता और विधायक गांव जाकर मेडिकल किट बांटने का काम कर रहे थे.

बीजेपी की वैक्सीन कहने वाले कहां गये 

वह लोग कहां गायब हो गए थे जो बीजेपी की वैक्सीन कह रहे थे और जब करोना आया था वह बहन जी कहां गायब हो गई थी जो अब जगह जगह जाति का सम्मेलन कर रही हैं. वह दिल्ली के नेता जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होता है तो नौका विहार करने के लिए पर्यटन के उद्देश्य उत्तर प्रदेश में आ जा रहे हैं. यह लोग कहां गए हुए थे और जब चुनाव आ जाए तो हैदराबादी बिरयानी भाई साहब के साथ मिलकर योगी और मोदी भगाओ की बात करते हैं. हैदराबादी बिरयानी और बंगाल में लोगों की हत्या करने वाले लोग क्या उत्तर प्रदेश की मानसिकता नहीं बता सकते. 

ये भी पढ़ें.

Riteshwar Mahaprabhu: महंत नरेंद्र गिरि की मौत पर बोले सदगुरु रितेश्वर महाप्रभु, संत समाज को देना होगा जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोरखपुर की माटी में प्रेम और एकता की गंगा बहती आई है', सांसद रवि किशन ने दी होली की शुभकामनाएं
'गोरखपुर की माटी में प्रेम और एकता की गंगा बहती आई है', सांसद रवि किशन ने दी होली की शुभकामनाएं
CM योगी बोले, 'हर त्योहार से पहले यूपी में लग जाता था कर्फ्यू , अब हालात बदल चुके'
CM योगी बोले, 'हर त्योहार से पहले यूपी में लग जाता था कर्फ्यू , अब हालात बदल चुके'
Basti News: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 350 लीटर लहन नष्ट, महिला माफिया गिरफ्तार
बस्ती: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 350 लीटर लहन नष्ट, महिला माफिया गिरफ्तार
Mahoba News: 28 साल बाद घर लौटा बिछड़ा भाई, महोबा में SIR ने कराया मिलन
यूपी: 28 साल बाद घर लौटा बिछड़ा भाई, महोबा में SIR ने कराया मिलन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget