एक्सप्लोरर

Deputy Speaker नितिन अग्रवाल का अखिलेश पर हमला, कहा- जमीनी हकीकत से दूर हैं अखिलेश यादव

Newly Elected UP Deputy Speaker नितिन अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस से कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर चले गये, महिला नेता भी चली गईं, और कांग्रेस महिलाओं को टिकट देने की बात करती है.

Nitin Agarwal in Hardoi हरदोई में विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने विपक्षी दलों को निशाने पर रखा और तंज कसते हुए कहा कि, जो दल जातिगत राजनीति कर रहे हैं, जनता उनको नकार रही है. दलों को जातिगत राजनीति से हटकर राष्ट्र के लिए काम करना होगा. अखिलेश यादव पर भी नितिन अग्रवाल ने तंज कसा और कहा कि वह जमीनी हकीकत से दूर हैं. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में महिला नेताओं का ही सम्मान नहीं तो देश प्रदेश की महिलाओं का क्या सम्मान होगा. ओमप्रकाश राजभर को भी उन्होंने निशाने पर रखा और कहा कि वह गठबंधन के लिए दौड़ रहे दलों के पास क्योंकि अकेले वह चुनाव जीतने वाले नहीं हैं.

अखिलेश, प्रियंका पर निशाना 

विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता, महिला कांग्रेस नेता कांग्रेस छोड़कर चले गए, क्योंकि उन्हें सम्मान नहीं मिला, इसलिए कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की बात ना करें, क्योंकि वह जब अपने पार्टी के नेताओं को सम्मान नहीं दे पा रही है तो देश प्रदेश की महिलाओं को सम्मान किस प्रकार से मिलेगा. अखिलेश यादव के एक ट्वीट को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि, अखिलेश जी अब जमीनी हकीकत से दूर हो चुके हैं. सीएम पद से हटने के बाद उन्हें लगता है कि वह काबिल थे और उन्हें पद मिलना चाहिए था. लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार 24 करोड़ जनता के लिए समान रूप से कार्य कर रही है. सपा के साथ राजभर के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि, राजभर पार्टियां ढूंढ रहे हैं गठबंधन के लिए, क्योंकि उन्हें लग रहा है वह समझ भी रहे हैं कि वह अकेले चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है. भारतीय जनता पार्टी पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है. कहा कि सरकार की लोकप्रियता जिस प्रकार से है जनता सरकार के साथ है.

जातिवादी राजनीति को नकार चुकी है जनता 

नितिन अग्रवाल ने कहा कि, भारत देश का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और अब यूपी की जनता जातिवादी राजनीति को नकार चुकी है. कहा कि जो दल जातिवादी राजनीति करते हैं जनता लगातार उन्हें नकार रही है और कई बार यूपी के चुनाव में इसे देखा भी जा चुका है. उन्होंने कहा कि, दलों को भी अब जातिवाद से उठकर राष्ट्र के लिए काम करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को यह पता चले कि, राष्ट्र और राष्ट्रभक्ति ही सबसे सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि, तमाम राजनीतिक दल किसानों का मुद्दा बनाकर राजनीति करना चाहते हैं, वह ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि, किसान हमारे लिए सर्वोपरि हैं और किसानों के हितों के लिए हम काम कर रहे हैं. 

लखीमपुर मामले पर बोले

लखीमपुर खीरी के मामले पर नितिन अग्रवाल ने कहा कि, लखीमपुर प्रकरण में जो दोषी थे, गिरफ्तार किया गया है. पूरे मामले की एसआईटी जांच कर रही है. जांच में किसी प्रकार की लापरवाही हीला हवाली नहीं की जा रही है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर सख्त कार्यवाही करेगी. रही बात इस्तीफा मांगने की तो विपक्ष के लोग सरकार से इस्तीफा मांगते ही हैं, ऐसे ही कोई मंत्री इस्तीफा भी नहीं दे सकता है, दोषी मिलने पर जरूर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: एक ही फ्लाइट में चढ़े Akhilesh Yadav और Priyanka Gandhi, यूपी की राजनीति से आई ये दिलचस्प तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget