एक्सप्लोरर

Ayodhya News: राम नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा

UP News: भगवान राम के दर्शन के लिए रामनगरी अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. सोमवार को भी भगवान राम के दर्शन के लिए रामपथ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई. प्रशासन मुस्तैद नजर आया.

Ayodhya News: भगवान राम के दर्शन के लिए रामनगरी अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. सोमवार को भी भगवान राम के दर्शन के लिए रामपथ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हुए पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. इस दौरान रूट को भी डायवर्ट किया गया. हाल ही में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया था, जिसके बाद से ही अयोध्या पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है. 

सोमवार को भी राम मंदिर जाने वाले रास्ते पर दूर-दूर तक श्रद्धालु दिखाई दिए. इस दौरान पुलिस की तरफ से राम मंदिर को जाने वाले रास्ते रामपथ पर श्रद्धालुओं के लिए दो लाइन बनाई गई, ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो. इससे पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर आने वाले भक्तों के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि बहुत सारे श्रद्धालु कुंभ के बाद अयोध्या में भी भगवान राम के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं. महाकुंभ के कारण अयोध्या में प्रतिदिन औसतन दो लाख से अधिक भक्तों की संख्या बढ़ी है. इससे भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ स्थानों पर निर्माण रोक दिया गया है. निर्माण फरवरी तक रुका रह सकता है.

22 जनवरी को लाखों की तदाद में अयोध्या पहुंचे थे श्रद्धालु
22 जनवरी (अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार) को राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या में श्रद्धालु जुटे थे. उस दौरान भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए थे. एक अनुमान के मुताबिक, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बढ़ा है. हर दिन नए रिकॉर्ड बने हैं. मौजूदा समय में हर रोज आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से देश के प्रमुख धर्म स्थलों में नंबर एक पर है. 

अयोध्या में साल 2016 से पहले हर साल औसतन 2.83 लाख पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आगमन होता था. हालांकि, अब रोजाना लगभग एक से डेढ़ लाख लोग दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं. सितंबर 2024 तक अयोध्या में करीब 13.50 करोड़ पर्यटक एवं श्रद्धालु पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ से BJP के विरोधियों को क्या संदेश दे गए अखिलेश यादव? भेज दिया अपना पैगाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर के लिए 1500 करोड़ ट्रांसफर, 2027 चुनाव पर भी सतीश शर्मा का बयान
होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर के लिए 1500 करोड़ ट्रांसफर, 2027 चुनाव पर भी सतीश शर्मा का बयान
यूपी: रिटायरमेंट भी शादी जैसा! महोबा में वरिष्ठ लिपिक को घोड़ी पर बैठाकर दी विदाई
यूपी: रिटायरमेंट भी शादी जैसा! महोबा में वरिष्ठ लिपिक को घोड़ी पर बैठाकर दी विदाई
Varanasi News: वाराणसी में भी दिखा ईरान-इजराइल हमले का असर, एयरपोर्ट से शारजाह जाने वाली 2 फ्लाइट रद्द
वाराणसी में भी दिखा ईरान-इजराइल हमले का असर, एयरपोर्ट से शारजाह जाने वाली 2 फ्लाइट रद्द
हापुड़ में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला को पति समेत किया गिरफ्तार, घर से मिले विदेशी दस्तावेज
हापुड़ में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला को पति समेत किया गिरफ्तार, घर से मिले विदेशी दस्तावेज

वीडियोज

US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: कौन संभालेगा ईरान की सत्ता? Trump ने कर दिया बड़ा दावा! | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: Ali Khamenei के निधन पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल
IND vs WI T20 World Cup Head-To-Head: भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
US-Israel Iran War: ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
Embed widget