एक्सप्लोरर

New Year 2025 पर काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता, 2024 में 6 करोड़ लोगों ने किए बाबा के दर्शन

New Year 2025 in Kashi Vishwanath Temple: नए साल के जश्न को यादगार बनाने और सुख समृद्धि के लिए लोगों ने धार्मिक स्थलों का रूख किया. काशी विश्वनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखा गया.

Varanasi News Today: देश में धार्मिक पर्यटन बीते वर्षों से चर्चा के केंद्र में रहा है. इसी क्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर की धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका मानी जा रही है. साल 2024 में काशी विश्वनाथ मंदिर में देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु दर्शन पूजन करने पहुंचे और बाबा भोले का आशीर्वाद हासिल किया.

साल 2024 में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 6 करोड़ को पार कर गई. इसमें काशी के साथ-साथ दूसरे राज्यों और विदेशों से भी आने वाले श्रद्धालु शामिल हैं. इसके अलावा नए वर्ष 2025 के पहले दिन भी लंबी कतार में लगकर श्रद्धालु भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं.

2022 में पहुंचे थे रिकॉर्ड श्रद्धालु
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने एबीपी लाइव को बताया कि 1 जनवरी 2024 से 30 दिसंबर 2024 तक काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 6 करोड़ 8 लाख 56 हजार 64 है. जबकि 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक 5 करोड़ 73 लाख 10 हजार 104 श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. 

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने आगे बताया कि बीते तीन वर्षों में सबसे अधिक 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान 7 करोड़ 11 लाख 47 हजार 210 श्रद्धालु दर्शन करने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. साल 2024 के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को 9:30 बजे तक 5 लाख 7 हजार 321 श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे थे. 

प्रमुख आयोजनों पर बढ़ जाती है भीड़
विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि सावन माह, महाशिवरात्रि और प्रमुख आयोजनों पर आम दिनों की तुलना में मंदिर परिसर में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है. इसके अलावा साल 2025 के पहले दो दिन यानी 1 जनवरी और 2 जनवरी को बाबा के स्पर्श दर्शन पर रोक रहेगी.

नए साल पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब  
इसी तरह नव वर्ष 2025 के पहले दिन मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालु कतार में लगकर भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. धाम के हर गेट पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है. उनके हाथ में पूजन सामग्री है. 

सभी लोग बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करके साल 2025 के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं. मंदिर प्रशासन की तरफ से उम्मीद जताई जा रही है कि आज 5 लाख से अधिक श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कानपुर में सराफा कारोबारी के घर करोड़ों की सोना-चांदी की चोरी, चादर की रस्सी के सहारे घर में घुसा था चोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Hapur News: हापुड़ में होली पर लड़की से अभद्रता, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
हापुड़ में होली पर लड़की से अभद्रता, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
Udham Singh Nagar News: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
उधम सिंह नगर: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget